{"_id":"6350cad12741c25c800150f7","slug":"uttarakhand-vigilance-inquiry-ordered-against-former-officials-of-milk-union-and-state-cooperative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश
Thu, 20 Oct 2022 09:45 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:45 AM IST
सार
विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली थी। अब दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हो गए हैं।
विज्ञापन
बैठक लेते मुख्य सचिव एसएस संधु
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। इस क्रम में सतर्कता समिति ने बुधवार को विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
शासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून दुग्ध संघ के पूर्व प्रभारी महाप्रबंधक मानसिंह पाल के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप थे। विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Paper Leak Case: सात आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, नई धारा बढ़ने से अधिवक्ताओं ने नहीं दिया बल
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक जांच कर विजिलेंस ने विस्तृत जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हो गए हैं। डायरेक्टर विजिलेंस अमित सिन्हा का कहना है कि अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं।