फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Veer Naris and soldiers who received gallantry awards will free travel in roadways buses from toda

Uttarakhand: वीर नारियां और वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिक रोडवेज बसों में आज से करेंगे मुफ्त सफर

Sun, 12 Mar 2023 10:21 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 10:21 AM IST
सार

वीरता पुरस्कार पाने वाले भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शासनादेश जारी होने की तिथि से दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Veer Naris and soldiers who received gallantry awards will free travel in roadways buses from toda
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की 1130 वीर नारियां और वीरता पुरस्कार पाने वाले 1727 सैनिक एवं पूर्व सैनिक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आज से मुफ्त सफर कर सकेंगे। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, जल्द बांटे जा सकते हैं दायित्व
विज्ञापन


सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, वीरता पुरस्कार पाने वाले भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इस पर जो खर्च आएगा नियमानुसार उसका भुगतान एवं प्रतिपूर्ति सैनिक कल्याण विभाग की ओर से परिवहन निगम को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शासनादेश जारी होने की तिथि से दी जाएगी। निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को दिए आदेश में कहा गया है कि सैनिक कल्याण विभाग के आय-व्यय में नई मांग के माध्यम से बजट व्यवस्था कराने के लिए समय से प्रस्ताव तैयार कर इसे शासन को उपलब्ध कराया जाए।

इन जिलों में इनती हैं वीर नारियां
प्रदेश में सबसे अधिक 203 वीर नारियां (युद्ध विधवा) पिथौरागढ़ जिले में हैं। इसमें 185 वीर नारियां देश के लिए शहीद हुए सैनिकों, 17 जेसीओ और एक शहीद सैन्य अधिकारी की पत्नी है। इसके अलावा अल्मोड़ा में 82, बागेश्वर में 97, चंपावत में 32, चमोली में 115, देहरादून में 143, हरिद्वार में 13, लैंसडाउन में 150, नैनीताल में 69, पौड़ी में 70, रुद्रप्रयाग में 43, टिहरी में 63, ऊधमसिंह नगर में 40, उत्तरकाशी में 10 वीर नारियां हैं।

1727 हैं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिक एवं पूर्व सैनिक
उत्तराखंड में देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले वीर जवानों की कमी नहीं है। राज्य में 1727 सैनिकों और पूर्व सैनिकों को महावीर चक्र, वीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल आदि विभिन्न वीरता पुरस्कार मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed