{"_id":"622871bf9c7b0d7ea646ee53","slug":"uttarakhand-vaccination-or-48-hour-rtpcr-report-is-necessary-for-those-participating-in-the-counting-of-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मतगणना स्थल पर उन्हीं को एंट्री, जो होंगे वैक्सीनेटेड, 48 घंटे की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट भी विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मतगणना स्थल पर उन्हीं को एंट्री, जो होंगे वैक्सीनेटेड, 48 घंटे की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट भी विकल्प
Wed, 09 Mar 2022 02:54 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:54 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को मतगणना के लिए मौके पर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई होंगी या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग के इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए भेजा है।
विज्ञापन
काउंटिंग 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगती थीं, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में जोड़-तोड़ की राजनीति: मुख्यमंत्री धामी और निशंक से दो निर्दलीय प्रत्याशियों के मिलने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी का कोविड का प्रभाव कम होने के चलते सात के बजाए 14 टेबल का प्रस्ताव आया था, जिसे चुनाव आयोग ने हरी झंडी दे दी है। बाकी जिलों में सात टेबल ही लगेंगी। चुनाव आयोग ने यह भी प्रावधान किया है कि पोलिंग एजेंट से लेकर बाकी सभी मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण होना जरूरी होगा या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व तक की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।