{"_id":"5ab32f584f1c1bbe758b6c49","slug":"uttarakhand-union-budget-2018-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण विधानसभा में सत्र का तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा आम बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण विधानसभा में सत्र का तीसरा दिन, सदन में पेश किया जाएगा आम बजट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
prakash pant
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को गैरसैंण विधानसभा बजट सत्र के तीसने दिन सदन में उत्तराखडं का आम बजट पेश किया जाएगा। यह बजट वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए पेश होगा।
विज्ञापन
वहीं गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने गैरसैंण में सुबह 10 बजे जाम लगा दिया। दोपहर तीन बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया। करीब चार बजे सदन के पटल पर बजट रखा जाएगा। अनुमान है कि राज्य का बजट करीब 45 हज़ार करोड़ का हो सकता है। आगामी चुनाव देखते हुए लोकलुभावन बजट पेश होने के आसार हैं। इसके साथ ही गुरुवार को सदन के पटल पर कई विधेयक भी रखे जाएंगे। उत्तराखंड सेवानिवृत्ति लाभ विधेयक 2018 सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा।
विज्ञापन
गुरुवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत शाम चार बजे आय-व्ययक का प्रस्तुतीकरण करेंगे। इस दौरान वह बजट भाषण भी पढ़ेंगे। मौसम में अचानक आई खराबी के बाद जल्द सत्र निपटाने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया। साथ ही यह भी तय हो गया कि रविवार को सत्र नहीं चलेगा। उस दिन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन