फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Unable to win but equations got messed up in 23 seats, independents spoiled the game in seven and AAP in six seats

Uttarakhand Election 2022: जीत नहीं पाए पर 23 सीटों पर समीकरण खूब गड़बड़ाए, निर्दलियों ने सात और आप ने छह सीटों पर बिगाड़ा खेल 

Tue, 15 Mar 2022 07:41 PM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी , अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Mar 2022 07:41 PM IST
सार

छोटे सियासी दल बेशक चुनाव नहीं जीते लेकिन अपनी मौजूदगी से उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत के समीकरण गड़बड़ा दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand: Unable to win but equations got messed up in 23 seats, independents spoiled the game in seven and AAP in six seats
उत्तराखंड चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटे सियासी दल की दमदार मौजूदगी का नतीजा रहा कि 23 विधानसभा सीटों पर हार-जीत का अंतर 100 वोटों से लेकर 5000 वोटों के बीच रहा। करीब सात विधानसभा सीटों धनोल्टी, रामनगर, डीडीहाट, धारचूला, अल्मोड़ा, प्रतापनगर और कोटद्वार में निर्दलियों के दमदार प्रदर्शन से कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशियों के हाथों से जीत फिसल गई। चुनाव आयोग के नतीजों का विश्लेषण करने के बाद यह रोचक तथ्य भी उजागर हुआ कि आम आदमी पार्टी बेशक एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन आधा दर्जन सीटों पर उसकी दमदार मौजूदगी ने समीकरणों को गड़बड़ा दिया।

विज्ञापन


यूकेडी रही तीसरा ताकत फेक्टर
मंगलौर, कपकोट, जसपुर, गदरपुर, रानीखेत सरीखी सीटों पर उसकी मौजूदगी से हुए मत विभाजन के कारण हार-जीत का अंतर प्रभावित हुआ। यूकेडी ने सल्ट, द्वारहाट, नरेंद्र नगर और देवप्रयाग में ताकत दिखाई जो कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा को भारी पड़ी। टिहरी सीट पर उत्तराखंड जन एकता पार्टी, रुड़की सीट पर आजाद समाज पार्टी ने भी वोटों के समीकरण को प्रभावित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...The Kashmir Files: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में फिल्म को किया टैक्स फ्री, शासन ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी 2066 वोटों के अंतर से जीते। इस सीट पर तीसरे स्थान पर सबसे अधिक वोट नोटा के थे। श्रीनगर गढ़वाल सीट पर भाजपा के डॉ धन सिंह रावत महज 528 वोटों के अंतर चुनाव जीते।  इस सीट पर 639 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। यानी ये वोट यदि भाजपा या कांग्रेस के खाते में जाते तो हार जीत के साथ अंतर भी प्रभावित होता। इस सीट पर यूकेडी तीसरा ताकत फेक्टर रही। 

सबसे कम अंतर की सीटें

अल्मोड़ा और द्वारहाट सीटों पर हार-जीत का अंतर सबसे कम वोटों का रहा। अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस के मनोज तिवारी जीते। अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस के मनोज तिवारी ने भाजपा कैलाश शर्मा को 127 वोटों से हराया। इस सीट पर आप को 1665 वोट मिले। मजेदार बात यह है कि यहां 401 मतदाताओं ने नोटा दबाया। इसी तरह द्वारहाट में कांग्रेस किस्मत से जीती। उसकी जीत का अंतर महज 182 वोटों का रहा, यूकेडी तीसरे स्थान पर रही, जबकि नोटा पर 791 वोट पड़े। जाहिर है कि नोटा के वोट पड़ते तो यह नतीजे को प्रभावित कर सकते थे।

मंगलौर और टिहरी में बिगड़ा खेल
कांग्रेस का मंगलौर और टिहरी सीट पर भी तीसरे प्रत्याशी की मौजूदगी से खेल बिगड़ गया। सबसे कम अंतर वाली सीटों में शामिल मंगलौर में कांग्रेस का खेल आम आदमी पार्टी ने बिगाड़ा। आप ने 2528 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को इस सीट पर महज 598 वोटों से मात मिली। इसी तरह टिहरी सीट पर उत्तराखंड जन एकता पार्टी ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। 

कम वोटों के अंतर से हार जीत की सीटें
वोट                     सीटें
100 से   500 :     अल्मोड़ा (127), द्वारहाट (182)
500 से   1000 :    श्रीनगर गढ़वाल (587), मंगलौर (598), टिहरी 951
1000 से   2000 :  नरेंद्रनगर (1798), बाजपुर (1611), धारचूला (1118), गदरपुर 1120
2000 से   3000 :  रानीखेत (2584), बदरीनाथ (2066), देवप्रयाग (2588), प्रतापनगर (2341), रुड़की (2277)
3000 से   4000 :  डीडीहाट (3226), हरिद्वार ग्रामीण (4472), धनोल्टी (4172)
4000 से  5000 :   कपकोट (4046), भगवानपुर (4811), रामनगर (4745), हरिद्वार ग्रामीण (4472), जसपुर (4172), धनोल्टी 4684
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed