{"_id":"62307308b44ce6324069b219","slug":"the-kashmir-files-film-became-tax-free-in-uttarakhand-chief-secretary-issued-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में फिल्म को किया टैक्स फ्री, शासन ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Kashmir Files: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में फिल्म को किया टैक्स फ्री, शासन ने जारी किए निर्देश
Tue, 15 Mar 2022 04:53 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 15 Mar 2022 04:53 PM IST
सार
कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे। वह स्वयं भी परिवार के साथ फिल्म देखने गए थे और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से निर्देश जारी दिए गए हैं। बता दें, सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे। साथ ही धामी ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी।
11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया है। कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा शासित राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया था। साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया है। कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा शासित राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया था। साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - मोदी-योगी ने दी मुद्दे को हवा, इसलिए पार्टी को हुआ नुकसान
विज्ञापन
सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ फिल्म देखी। इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट में लिखा कि भावनात्मक विषय पर बनी द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए मैं अत्यंत उत्सुक हूं। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।