फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Trivendra government to take feedback from legislators

उत्तराखंडः इलेक्शन मोड में त्रिवेंद्र सरकार, विधायकों से लेगी फीड बैक, 13 को होगी खुली चर्चा

Tue, 04 Feb 2020 04:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Feb 2020 04:15 AM IST
सार

  • 13 को सम्मेलन में होगी खुली चर्चा, बनेगी विकास की भावी रणनीति  

विज्ञापन
Uttarakhand: Trivendra government to take feedback from legislators
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

विस्तार

तीन साल पूरे करने जा रही प्रदेश भाजपा सरकार अब इलेक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 13 फरवरी को अपने सरकारी आवास पर एक सम्मेलन करने जा रहे हैं। इस सम्मेलन में सरकार के मंत्रियों और पार्टी के सभी विधायकों के साथ प्रदेश के विकास की भावी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन होगा। मुख्यमंत्री हर विधायक से उनकी विधानसभा और जिले के विकास को लेकर फीड बैक लेंगे और विकास की गति में तेजी लाने के लिए सुझाव मांगेंगे।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कहते हैं, ‘इस मंथन से प्राप्त होने वाला अमृत राज्य के विकास की दिशा व दशा निर्धारित करने में निश्चित रूप में मददगार होगा। जन प्रतिनिधि का दायित्व ही जन सेवा के लिए समर्पित होना है। वैसे तो जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त होते रहते हैं और राज्य सरकार उस पर काम भी करती है। लेकिन मंथन कार्यक्रम से एक ही स्थान पर विभागवार और जनपदवार विधायकों के अहम सुझाव मिलेंगे। इनका राज्य हित उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

मंत्री अपने विभागों का देंगे प्रस्तुतीकरण

सम्मेलन में त्रिवेंद्र सरकार के मंत्री अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर प्रस्तुतीकरण देंगे। इन पर विधायकों से फीड बैक लिया जाएगा। साथ ही उन्हें ज्यादा प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।

हर जिले के विकास पर होगी खुली चर्चा

सम्मेलन में जिलावार खुली चर्चा होगी। विधायक अपने जिले की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे और उनके समाधान को लेकर सुझाव देंगे।  मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के मध्य होने वाले संवाद के जरिये भावी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा भी तय की जाएगी। 

मुख्य सचिव रखेंगे विकास का खाका

सम्मेलन में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी विकास के खाके को लेकर प्रस्तुतीकरण देंगे। वह मंत्रियों व विधायकों के सुझावों और भावी कार्ययोजनाओं की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इन सुझावों के आधार पर विकास की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed