फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transport Corporation officers and employees dearness allowance increased by four percent

उत्तराखंड: परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सौगात, महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा

Tue, 26 Sep 2023 02:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक सितंबर से 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसी प्रकार, संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक के लिए भी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के हिसाब से पारिश्रमिक दरें बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation officers and employees dearness allowance increased by four percent
रुपये - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक सितंबर से 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसी प्रकार, संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक के लिए भी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के हिसाब से पारिश्रमिक दरें बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन


वैश्विक निवेशक सम्मेलन: लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय रोड शो आज, निवेशकों को प्रोत्साहित करेंगे सीएम धामी
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी मार्ग पर चालकों को 3.04 के बजाए 3.12 रुपये प्रति किमी, परिचालकों को 2.57 के बजाए 2.64 रुपये प्रति किमी मिलेंगे। पर्वतीय मार्गों पर चालकों को 3.55 के बजाए 3.65 रुपये प्रति किमी और परिचालकों को 3 के बजाए 3.10 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा।

यह दरें भी एक सितंबर से लागू होंगी। कुल मिलाकर इससे निगम के करीब छह हजार कर्मचारी, अधिकारी लाभान्वित होंगे। लंबे समय से परिवहन निगम कर्मियों की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद निगम के निदेशक मंडल की 22वीं बैठक में इस पर मुहर लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed