फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transfer of Additional Chief Officers of four District Panchayats government issued order

Uttarakhand: प्रदेश की चार जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किया आदेश

Thu, 25 Jul 2024 11:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2024 11:07 PM IST
सार

तबादलों के साथ ही शासन ने आदेश जारी किए हैं कि हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों की ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन एवं परिसीमन होगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand Transfer of Additional Chief Officers of four District Panchayats government issued order
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेश की चार जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत चंपावत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी का तबादला जिला पंचायत चमोली, जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर से अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह का तबादला जिला पंचायत चंपावत, जिला पंचायत हरिद्वार के बीसी छिमवाल का जिला पंचायत पिथौरागढ़ और पंचायतीराज निदेशालय में संबद्ध अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूड़ी का जिला पंचायत नैनीताल तबादला किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: महेंद्र भट्ट ने संसद में उठाया जोशीमठ OBC क्षेत्र को केंद्रीय सूची में रखने का मुद्दा,कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों की ग्राम पंचायतों का होगा परिसीमन
हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों की ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन एवं परिसीमन होगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों का गठन 500 की जनसंख्या पर किया जाएगा। जबकि मैदानी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों का गठन 1000 की जनसंख्या पर किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि राजस्व ग्रामों की सूची 29 जुलाई 2024 तक प्राप्त की जाएगी। पुनर्गठन का प्रस्ताव 30 जुलाई से 7 अगस्त तक, पुनर्गठन प्रस्तावों का परीक्षण एवं सूची 8 से 12 अगस्त तक तैयार की जाएगी।

पुनर्गठन प्रस्तावों पर आपत्तियां 14 से 16 अगस्त तक प्राप्त की जाएगी। आपत्तियों का निपटारा 5 से 8 सितंबर तक और परिसीमन प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 9 सितंबर तक किया जाएगा। वहीं, हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के क्षेत्र और जिला पंचायतों का पुन: परिसीमन होगा। क्षेत्र और जिला पंचायतों के निर्वाचन के पुन: परिसीमन के लिए प्रस्तावों की तैयारी 13 से 17 सितंबर 2024 तक और अंतिम प्रकाशन 26 सितंबर 2024 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed