फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand towards digital payment

उत्तराखंड वासियों को खूब भाया मोदी का यह सिस्टम, ऐसे बदलाव देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Tue, 14 Mar 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Mar 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
 Uttarakhand towards digital payment
- फोटो : demo pic

केंद्र सरकार की ओर से ड‌िज‌िटल इंड‌िया की शुरुआत करने के बाद उत्तराखंड में भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यही कारण है क‌ि इन दो सालों में जो बदलाव हुए हैं वह हैरतअंगेज कर देने वाले हैं।

विज्ञापन


डिजिटल पेमेंट की दिशा में उत्तराखंड ने तेज दौड़ लगा दी है। इस लिहाज से हुए तमाम कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने केन्द्रीय कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया। 
विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में आधार और मोबाईल सीडिंग के बारे में मुख्य सचिव ने बताया कि 1.47 करोड़ बैंक खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। इनमें से 51 लाख खातों की सीडिंग भी हो गई है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में 22 लाख खाते खोले गए, जिनमें से 11 लाख खातों की आधार सीडिंग हो गई है। इसके साथ ही बैंकों द्वारा बल्क एसएमएस भेजे जा रहे हैं। साथ ही जिलों में जागरुकता कैम्प भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट सचिव को किराना दुकानों, सफल, मदर डेयरी आदि और आवश्यक वस्तुओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर बिक्री के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 24,000 पीओएस प्वाइंट ऑफ  सेल की मांग के सापेक्ष अब तक 1403 पीओएस जारी किए गए हैं। शेष के लिए कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि 18 लाख रूपे कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें से 12 लाख कार्ड को सक्रिय कर दिया गया है। 

इन जगहों पर यह हुआ फायदा

 Uttarakhand towards digital payment


कैम्प लगाकर प्री-एक्टिवेटेड कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही देहरादून और हल्द्वानी में डिजीधन मेला लगाया गया। राज्य में 252 सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) को बिजनेस करेसपांडेंट (बीसी) बनाया गया है। शेष 3200 सीएससी को बीसी के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। डिजिटल इंडिया की प्रगति के बारे में बताया गया कि 1183 ग्राम पंचायतों में ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबिल) बिछा दिया गया है। 

1297 ग्राम पंचायतों में पीएलबी (पेलोड लूप बैक) बिछा दिया गया है। वीसी में बताया गया कि राज्य में मनरेगा के 9.16 लाख लाभार्थी हैं। इनमें से 3.86 लाख को आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। 20.98 लाख एलपीजी लाभार्थियों में से 1.93 लाख को आधार के आधार पर किया जा रहा है। 

3.99 लाख पेंशनर्स में 2.73 लाख को यूआईडी (यूनिक आडेंटिफिकेशन) के आधार पर और 2.86 लाख छात्रवृत्तिओं में 2.83 लाख को यूआईडी के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। बताया गया कि सभी सरकारी अधिकारी ओएफसी पॉप (पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल) और ई-सर्विस डिलिवरी से जुड़े हैं। वीसी के दौरान अपर सचिव वित्त अरुणेन्द्र चौहान, सोनिका, रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed