फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand tops in Open National Taekwondo

मसूरी ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रथम और उत्तरप्रदेश की टीम ने दूसरे स्थान हासिल किया ।

Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand tops in Open National Taekwondo
ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। शहर के कुलडी के राधाकृष्ण मंदिर सभागार में मसूरी ताइक्वांडो अकादमी द्वारा आयोजित मसूरी ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने क्योर्गी में प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के तीन सौ खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। मुख्य कोच शत्रुघ्न ने बताया कि सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रत्यूषा सिंह, सुमेधा, सिम्पी, दर्शनी देशवाल, दिशा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में भुवि हांडा ने स्वर्ण पदक, हरलीन कौर, काशवी कंबोज, दीपशिखा, रिआना खन्ना ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालक के विभिन्न भार वर्गों में ध्रुव हांडा, मनन गर्ग, विराज, आर्यन सजवाण, अमन सिंह, हर्षित सैनी, इमरान अंसारी, आशीष, माधव पाहुजा, अक्षित मेहर ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर बालक वर्ग में ओम कुमार दिल्ली,परितोष पटियाला ,वंश नेगी उत्तराखंड ,नमन सैनी उत्तराखंड ,विनायक उत्तराखंड ने स्वर्ण पदक झटके। सीनियर बालक वर्ग में शत्रुघ्न, अक्षय कुमार, करन कुमार, नईम रेहमान, केलवी ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अजय हांडा ने भुवि हांडा को मेडल देकर सम्मानित किया। अजय हांडा के बेटे ध्रुव हांडा ने बालक वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed