फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tirtha Purohit Mahapanchayat protest for construction of symbolic temple of Kedarnath in Saifai

तीर्थ पुरोहित महापंचायत का विरोध: सैफई में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर कोर्ट जाने की चेतावनी

Fri, 18 Jul 2025 11:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Jul 2025 11:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सैफई में केदारनाथ मंदिर के वास्तु एवं गर्भ गृह की तर्ज पर प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इससे देश के करोड़ों सनातनियों की भावना व आस्था को ठेस पहुंचेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Tirtha Purohit Mahapanchayat protest for construction of symbolic temple of Kedarnath in Saifai
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत भी उत्तर प्रदेश के सैफई में केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण के विरोध में उतर आई है। महापंचायत ने चेतावनी दी कि मंदिर निर्माण पर रोक नहीं लगी तो न्यायालय जाने को मजबूर होंगे

विज्ञापन


महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव बृजेश सती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सैफई में केदारनाथ मंदिर के वास्तु एवं गर्भ गृह की तर्ज पर प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इससे देश के करोड़ों सनातनियों की भावना व आस्था को ठेस पहुंचेगी। महापंचायत ने चारधाम की प्रतिकृति, उसके नाम से किसी भी तरह का ट्रस्ट बनाने का विरोध किया।
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार कल मनाएगी एक लाख करोड़ का निवेश उत्सव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले तेलंगाना में भी केदारनाथ मंदिर के भूमि पूजन किया जा रहा था। इसका महापंचायत ने विरोध किया। 18 जुलाई 2024 को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट से प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें राज्य के चारधामों के नाम के प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया था।

महापंचायत ने सपा नेता व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मांग की है कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए केदारनाथ मंदिर की वास्तु से अलग मंदिर का निर्माण करें। मंदिर निर्माण पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। यह सभी सनातनियों का अधिकार है लेकिन चारधाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इसका अपना महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed