फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Three youth kidnapped in sitarganj

सितारगंज अपहरण कांड: तीन युवकों के अपहरण के पीछे रंजिश तो नहीं! कबाड़ी से चल रहा था विवाद 

Tue, 03 Mar 2020 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 03 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Three youth kidnapped in sitarganj

अपहरण की घटना के पीछे कहीं पुरानी रंजिश तो नहीं है। जिन तीन युवकों को अज्ञात बदमाश उठा ले गए, उनकी कबाड़ के कारोबारी सुनील यादव से रंजिश चल रही है। इस मामले में तीनों अपहृत युवक जानलेवा हमले समेत कई संगीन धाराओं में जेल भी गए थे।

विज्ञापन


खटीमा कोर्ट में सोमवार को जब सुनील यादव गवाही देने पहुंचा तो उसकी कार को भी पुलिस असलहा होने की सूचना पर चेक करने के बाद छोड़ा गया था। इससे पुलिस अपहरण को उस घटना से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

नगर के किच्छा रोड पर आरके ढाबे के पास स्थित सुनील यादव का गोदाम है और पास में ही वह परिवार के साथ रहता है। बीते वर्ष 13 जून को बिना नंबर की कार सवार हथियारबंद नकाबपोश करीब सात बदमाशों ने सुनील पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस की विवेचना में तीन आरोपी दोषमुक्त होने पर छूट गए थे और चार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई थी। इसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जबकि विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। 

घटना से उठे कई सवाल

सीओ सुरजीत कुमार के अनुसार सोमवार को इसी मामले में सुनील यादव की कोर्ट में गवाही थी। सुनील अपने चार-पांच साथियों के साथ गवाही देने कोर्ट पहुंचा था। इसी बीच खटीमा के कोतवाल संजय पाठक को फोन पर सूचना मिली कि सुनील की गाड़ी में असलहे हैं। इस सूचना पर कोतवाल ने सुनील की गाड़ी को चेक करने के बाद असलहे न मिलने पर छोड़ दिया था। सीओ ने कहा कि इस बिंदू पर भी गहनता से जांच की जा रही है। 

एक्सिस बैंक के बाहर से तीन युवकों के अपहरण की घटना दोपहर दो बजे घटित हुई और पुलिस को शाम करीब 4:15 बजे अपहरण की सूचना मिली। वहीं, कोतवाली से एक्सिस बैंक की दूरी करीब एक किमी है। ऐसे में घटना के सवा दो घंटे बाद पुलिस को सूचना क्यों दी गई और सीसीटीवी फुटेज में कार में बैठाने के दौरान अपहृत हो रहे युवकों ने बलपूर्वक विरोध क्यों नहीं किया? यह सवाल पुलिस के सामने हैं, जिन पर पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। संवाद 

राज्य की सीमाएं सील, जिले में अलर्ट 

तीन युवकों के अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र से सटी राज्य सीमा को पूरी तरह सील कर दिया और जिले भर के थाने और कोतवाली में वायरलेस के जरिये सूचना दी गई। इसके अलावा पुलिस क्षेत्र में नाकाबंदी कर अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed