फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Three millionaire and three poorest MLAs got elected in the Uttarakhand assembly, List of millionaires and poorest MLAs 

नेताओं से जुड़े रोचक तथ्य: उत्तराखंड विधानसभा में चुनकर आए तीन करोड़पति और तीन सबसे गरीब विधायक, पढ़िए कौन किस नंबर पर?

Sat, 12 Mar 2022 02:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 02:22 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद चुने गए 70 विधायकों से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। एक ओर जहां सदन में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों की संख्या में गिरावट आ गई है तो दूसरी ओर करोड़पति विधायकों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Three millionaire and three poorest MLAs got elected in the Uttarakhand assembly, List of millionaires and poorest MLAs 
उत्तराखंड चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार विधानसभा में चुनकर पहुंचे प्रदेश के शीर्ष तीन करोड़पति विधायकों में सतपाल महाराज पहले नंबर पर हैं जबकि सबसे गरीब तीन विधायकों में दुर्गेश्वर लाल पहले पायदान पर है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 87 करोड़ से ऊपर की संपत्ति के साथ भाजपा के चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज पहले नंबर पर हैं।

विज्ञापन


54 करोड़ की आय संपत्ति के साथ खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार दूसरे स्थान पर हैं जबकि 44 करोड़ से ऊपर की आय संपत्ति के साथ काशीपुर के भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे स्थान पर हैं। सबसे गरीब विधायकों के नजरिए से देखें तो छह लाख से अधिक आय संपत्ति के साथ पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल पहले स्थान पर हैं।

विज्ञापन


प्रतापनगर से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी तीसरे स्थान पर
इसके बाद 11 लाख आय संपत्ति के साथ गंगोत्री के भाजपा विधायक सुरेश सिंह चौहान दूसरे और 12 लाख से अधिक संपत्ति के साथ ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर तीसरे स्थान पर हैं। काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पर सर्वाधिक नौ करोड़ से ऊपर की देनदारी है। रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा तीन करोड़ से ऊपर देनदारी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रतापनगर से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी भी तीन करोड़ से ऊपर की देनदारी के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में भाजपा अभी नहीं बना पाएगी सरकार: नई विधानसभा के गठन में अब फंसा नया पेच, सीएम नहीं बल्कि ये है बड़ी वजह


 

इस बार सबसे ज्यादा 20 स्नातक विधायक 
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इस बार सबसे ज्यादा 20 ऐसे विधायक चुने हैं, जो स्नातक हैं। दो विधायक ऐसे भी चुने गए हैं, जो केवल साक्षर यानी पढ़े-लिखे हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुने गए 70 विधायकों में इस बार 20 ग्रेजुएट हैं। 15 विधायक पोस्ट ग्रेजुएशन पास हैं। चार विधायक डॉक्टरेट हैं। दो विधायक साक्षर, तीन आठवीं पास, आठ 10वीं पास और नौ 12वीं पास हैं। नौ विधायक ऐसे भी चुने गए हैं, जो ग्रेजुएशन प्रोफेशनल कोर्स धारक हैं। माना जा रहा है कि इतने पढ़े-लिखे विधायक विकास का नया खाका खींचेंगे।

51 से 60 साल के सबसे ज्यादा विधायक
प्रदेश में इस बार चुने गए विधायकों में सबसे बड़ी संख्या 51 से 60 आयु वर्ग वालों की है जबकि सबसे कम दो विधायक इस बार 71 से 80 साल के चुने गए हैं। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार 51 से 60 आयु वर्ग के सर्वाधिक 29 विधायक चुने गए हैं। 61 से 70 आयु वर्ग के 23 विधायक सदन में पहुंचेंगे। 31 से 40 आयु वर्ग के सात विधायक, 41 से 50 आयु वर्ग के नौ विधायक और 71 से 80 आयु वर्ग के दो विधायक चुने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed