फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand three department control on up monkey.

UP के खुरापाती बंदरों से निपटने को तैयार हुई 'उत्तराखंडी सेना'

Wed, 11 Nov 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Nov 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand three department control on up monkey.

यूपी के जिलों में बंदरों को पकड़कर उत्तराखंड की सरहद में लाकर छोड़ा जा रहा है। इससे निजात पाने के लिए उत्तराखंड के तीन विभाग साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाराजगी जाहिर करने के बाद इस समस्या से निपटने के लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी। यह टीम सरहदी इलाकों में गश्त करके लोगों को बंदरों को राज्य की सीमा के अंदर छोड़ने से रोकेगी। इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) दिग्विजय सिंह खाती ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के लोग पहले से ही बंदरों के आतंक से परेशान हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वन विभाग ने गली-मोहल्लों में बंदरों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों की नसबंदी के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सेंटर बनाने के लिए कैंपा मद से पांच करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए। प्रदेश में बंदरों की समस्या से निपटने के लिए उपाय शुरू हुए हैं। यूपी के जिलों से लाकर उत्तराखंड में छोड़े जा रहे बंदरों की वजह से दिक्कत और बढ़ गई है।

यूपी-उत्तराखंड की सरहदों पर बढ़ाई जाएगी गश्त

uttarakhand three department control on up monkey.

बाहर से आने वाले यात्रियों और सैलानियों को प्रदेश में दाखिल होते ही बंदरों की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधिकारियों को आदेश किए हैं कि प्रदेश की सरहद के अंदर किसी को बंदर न छोड़ने दिया जाए।

सरहद पर गश्त और बढ़ा दी जाए। प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) दिग्विजय सिंह खाती ने बताया कि इस पर वन विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूपी के सरहदी जिलों में लोग बंदर पकड़ते हैं और उन्हें यहां लाकर छोड़ जाते हैं, जिससे प्रदेश के यूपी से सटे इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है।

बंदरों की वजह से लोग बहुत परेशान हैं। कहीं भी जाने पर लोग इसकी शिकायत करने लगते हैं। बंदर काट लेते हैं। इसके साथ ही नुकसान करते हैं।
- दिनेश अग्रवाल, वन मंत्री

पहली प्राथमिकता बंदरों की समस्या से निजात की है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। बाड़े बनाए जा रहे हैं।
- बीना शेखरी, प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed