फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tehri News Labourers from delhi Found Dead in lambgaon near Parking

Tehri News: लंबगांव में पार्किंग के पास मिला दिल्ली के मजदूर का शव, हत्या की आशंका, तीन साथी फरार

Mon, 15 Jul 2024 05:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:13 PM IST
सार

Tehri News: मृतक मजदूर युवक के साथियों ने अपने मालिक को फोन कर बताया कि युवक की हत्या हुई है और उसका शव पार्किंग में पड़ा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Tehri News Labourers from delhi Found Dead in lambgaon near Parking
शव मिला - फोटो : istock

विस्तार

टिहरी में नगर पंचायत लंबगांव पार्किंग के समीप एक मजदूर युवक का शव मिला है। पुलिस ने युवक के शव काे कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमाेली ने बताया कि मृतक की पहचान गाैरव पुञ कृष्णा(26) निवासी शक्तिफार्म सितारगंज नई दिल्ली रूप में की गई है। मजदूर की हत्या की आशंका है।
विज्ञापन


युवक अपने तीन अन्य साथियाें के साथ नगर पंचायत लंबगांव के निर्माणाधीन भवन निर्माण में काम कर रहा था। भवन निर्माण के ठेकेदार दीपक पंवार ने पुलिस काे घटना की सूचना देकर बताया कि उनके यहां कामगार चार मजदूर 13 तारीक से यह कहकर काम पर नहीं आ रहे थे कि हम निजी कार्य से उत्तरकाशी गए हैं। लेकिन 14 जुलाई की रात काे एक मजदूर ने फाेन पर बताया कि हमारे साथ कार्य कर रहे एक साथी मजदूर की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Gangotri Highway: सिंगोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, देहरादून के युवक की दर्दनाक माैत

उसका शव नगर पंचायत पार्किंग के समीप फेंका गया है। पुलिस ने सुबह शव काे झाड़ियों से बरामद कर कब्जे में ले लिया। बताया कि तीनाें आराेपी घटना काे अंजाम देने के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। तीनाें आराेपियाें रंजन ,सम्राट व रखाल के खिलाफ ठेकेदार दीपक पंवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed