{"_id":"6694f4ad837ce285bc0ff97b","slug":"gangotri-highway-accident-car-falls-into-ditch-near-dunda-dehradun-youth-death-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Highway: सिंगोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, देहरादून के युवक की दर्दनाक माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Highway: सिंगोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, देहरादून के युवक की दर्दनाक माैत
Mon, 15 Jul 2024 03:46 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:46 PM IST
सार
Gangotri Highway Accident: कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। पुलिस ने खाई में जाकर देखा तो युवक की माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सिंगोटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
डुंडा चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि करीब तीन बजे कार हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। खड़ी चट्टान होने के कारण रेसक्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आई।
विज्ञापन
Roorkee: मंगलौर में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की रैली के दौरान पथराव, कई लोग घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिले आधारकार्ड से शव की पहचान ममलेश(42) पुत्र रामलाल नई बस्ती, पार्क रोड देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंच दिया है। परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।