{"_id":"66950944b9cbb1e5c3078cdd","slug":"uttarakhand-tehri-news-labourers-from-delhi-found-dead-in-lambgaon-near-parking-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लंबगांव में पार्किंग के पास मिला दिल्ली के मजदूर का शव, हत्या की आशंका, तीन साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लंबगांव में पार्किंग के पास मिला दिल्ली के मजदूर का शव, हत्या की आशंका, तीन साथी फरार
Mon, 15 Jul 2024 05:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:13 PM IST
सार
Tehri News: मृतक मजदूर युवक के साथियों ने अपने मालिक को फोन कर बताया कि युवक की हत्या हुई है और उसका शव पार्किंग में पड़ा है।
विज्ञापन
शव मिला
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी में नगर पंचायत लंबगांव पार्किंग के समीप एक मजदूर युवक का शव मिला है। पुलिस ने युवक के शव काे कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमाेली ने बताया कि मृतक की पहचान गाैरव पुञ कृष्णा(26) निवासी शक्तिफार्म सितारगंज नई दिल्ली रूप में की गई है। मजदूर की हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
युवक अपने तीन अन्य साथियाें के साथ नगर पंचायत लंबगांव के निर्माणाधीन भवन निर्माण में काम कर रहा था। भवन निर्माण के ठेकेदार दीपक पंवार ने पुलिस काे घटना की सूचना देकर बताया कि उनके यहां कामगार चार मजदूर 13 तारीक से यह कहकर काम पर नहीं आ रहे थे कि हम निजी कार्य से उत्तरकाशी गए हैं। लेकिन 14 जुलाई की रात काे एक मजदूर ने फाेन पर बताया कि हमारे साथ कार्य कर रहे एक साथी मजदूर की हत्या की गई है।
विज्ञापन
Gangotri Highway: सिंगोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, देहरादून के युवक की दर्दनाक माैत
उसका शव नगर पंचायत पार्किंग के समीप फेंका गया है। पुलिस ने सुबह शव काे झाड़ियों से बरामद कर कब्जे में ले लिया। बताया कि तीनाें आराेपी घटना काे अंजाम देने के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। तीनाें आराेपियाें रंजन ,सम्राट व रखाल के खिलाफ ठेकेदार दीपक पंवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।