{"_id":"5b98d0af867a557ec61edaf5","slug":"uttarakhand-teacher-claim-to-solve-one-crore-dollar-prize-puzzle","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शिक्षक ने किया एक करोड़ डॉलर के ईनामी सवाल का जवाब खोजने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शिक्षक ने किया एक करोड़ डॉलर के ईनामी सवाल का जवाब खोजने का दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
हरिमोहन सिंह ऐठानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट के एक शिक्षक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनसुलझे एक गणितीय प्रश्न को हल करने का दावा किया है। एक करोड़ डालर के इस सवाल का शिक्षक की ओर से खोजा गया जवाब अंतर्राष्ट्रीय जर्नल एमआईईआर जर्नल ऑफ एजुकेशनल स्टडीज में भी प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
कपकोट के एक निजी स्कूल में गणित के शिक्षक हरिमोहन सिंह ऐठानी ने इस अबूझ प्रश्न को बूझा है। गणितज्ञ और अंतरराष्ट्रीय बैंकर एंड्रयू बील ने 381 साल पुराने एक गणितीय सिद्धांत के आधार पर प्रश्न 90 के दशक में तैयार किया था। इस सवाल को हल करने पर एक करोड़ डालर का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। शिक्षक की इस उपलब्धि को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल एमआईईआरजे के जून-जुलाई अंक में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
इस अंक का पहला शोध हरिमोहन के नाम पर है। अनसुलझे सवाल और हरिमोहन के जवाब पर दुनिया भर के गणितज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम को समर्पित कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र भेजा गया है। इसमें अनसुलझे प्रश्न को 15 दिन के भीतर बूझने की सराहना की है। एठानी के मुताबिक इस सवाल का जवाब खोजने में उन्हें 15 दिन का समय लगा।
विज्ञापन