फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Taxi fell into canal on Dehradun najibabad Highway during going to Kotdwar , two women dead, one injured

देहरादून- नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, एक घायल

Sun, 27 Sep 2020 03:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/नजीबाबाद 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/नजीबाबाद  Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Sep 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Taxi fell into canal on Dehradun najibabad Highway during going to Kotdwar , two women dead, one injured
टैक्सी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून- नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही एक प्राइवेट टैक्सी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। टैक्सी अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब दस बजे रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान देहरादून की दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार स्वयं वाहन चला रहे थे। अनिल कुमार हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनिल कुमार अभी बेहोश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल

हरियाणा से चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक कार शनिवार देर रात चिरमिरी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में जाने के बाद पेड़ और झाड़ियों में कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार में मौजूद दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर से कुछ पर्यटक घूमने के लिए कार में सवार होकर चकराता आए थे। शाम को वे सनसेट प्वाइंट से घूमने के बाद बाजार लौट रहे थे। इस दौरान चिरमिरी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों की पहचान विपिन कुमार पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी ग्राम सीमालाना बड़गांव सहारनपुर और अवनीश त्यागी पुत्र राकेश कुमार त्यागी निवासी त्यागी गार्डन यमुनानगर के रूप में हुई। वहीं दूसरा युवक आशु कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी बटिला देवबंद सहारनपुर पूरी तरह से स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed