फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand tax department raids warehouses of iron scrap traders Dehradun News in hindi

Dehradun News: आयरन स्क्रैप कारोबारियों के गोदामों पर राज्य कर विभाग ने मारा छापा, पकड़ी जीएसटी चोरी

Fri, 23 Feb 2024 10:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Feb 2024 10:25 AM IST
सार

देहरादून के आईएसबीटी के पास तीन स्क्रैप कारोबारियों के दो गोदामों में राज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि स्क्रैप कारोबारियों की ओर से देहरादून व हरिद्वार से छोटे-छोटे अपंजीकृत व्यापारियों से स्क्रैप खरीद कर पंजाब में बेचते थे।

विज्ञापन
Uttarakhand tax department raids warehouses of iron scrap traders Dehradun News in hindi
राज्य कर विभाग की टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने देहरादून में आयरन स्क्रैप कारोबारियों के गोदामों में छापा मार कर जीएसटी चोरी पकड़ी है। शहर में स्मार्ट सिटी और विभाग की ओर से लगाए गए एएनपीआर कैमरों से विभाग ने जीएसटी चोरी करने का खुलासा किया है। प्रदेश से बाहर की फर्मों के नाम से फर्जी बिल लगाकर स्क्रैप कारोबारी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेकर सरकार को 6 करोड़ की चपत लगा चुके थे।

विज्ञापन

राज्य कर आयुक्त इकबाल अहमद के निर्देश पर विभाग की पांच टीमों ने बृहस्पतिवार को देहरादून के आईएसबीटी के पास तीन स्क्रैप कारोबारियों के दो गोदामों में छापा मारा। विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि स्क्रैप कारोबारियों की ओर से देहरादून व हरिद्वार से छोटे-छोटे अपंजीकृत व्यापारियों से स्क्रैप खरीद कर पंजाब में बेचते थे।

विज्ञापन


फर्जी बिलों पर 6 करोड़ की आईटीसी का लाभ लिया गया
अपंजीकृत व्यापारियों से स्क्रैप खरीदने पर जीएसटी में आईटीसी का लाभ नहीं मिलता है। जिससे कारोबारी उत्तर प्रदेश व दिल्ली के फर्मों के नाम से फर्जी बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेकर सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे थे। जांच में पाया गया कि फर्जी बिलों पर 6 करोड़ की आईटीसी का लाभ लिया गया। इस पर स्क्रैप कारोबारियों ने कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ की राशि जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: दिवारी खोल के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, तीन घायल

विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा ने बताया कि फर्जी बिलों पर माल आपूर्ति दिखाने पर विभाग ने शहर में लगाए गए एएनपीआर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की। जिसमें देखा गया कि देहरादून से पंजाब के लिए स्क्रैप लेकर वाहन भेजे जा रहे हैं। लेकिन बाहरी राज्यों से स्क्रैप लेकर वाहन देहरादून नहीं आ रहे हैं। इसके आधार पर विभाग ने स्क्रैप कारोबारियों के गोदामों में कार्रवाई कर फर्जीवाड़ा पकड़ा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed