फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Foundation Day: BJP honored agitators and families of martyrs in 252 mandals

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: भाजपा ने 252 मंडलों में आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Wed, 09 Nov 2022 10:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Nov 2022 10:11 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल जी ने जो राज्य हमें दिया, उसे हम सब मिलकर मोदी जी के मार्गदर्शन में संवार रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day: BJP honored agitators and families of martyrs in 252 mandals
भाजपा ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को भाजपा ने सभी 252 मंडलों में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान राज्य आंदोलन में जेल गए आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। पार्टी मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी और शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास करने संकल्प दोहराया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल जी ने जो राज्य हमें दिया, उसे हम सब मिलकर मोदी जी के मार्गदर्शन में संवार रहे हैं। प्रदेश कार्यालय में ‘अटल जी ने बनाया मोदी जी संवार रहे’ विषय आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन


Uttarakhand@23: अस्थिरता के 'श्राप' से मुक्त नहीं हो पाई देवभूमि की सियासत, केंद्र के हाथों में रहा 'कंट्रोल'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य निर्माण बड़े कष्टों व शहादत के बाद हुआ है। हमें राज्य आंदोलनकारियों के सपनों व प्रदेशवासियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य का विकास करना है। भट्ट ने कहा कि सभी 252 मंडलों की विचार गोष्ठी से मिले सकारात्मक सुझावों का उपयोग प्रदेश की विकास योजनाओं को बनाने में किया जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यालय प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए प्रदेश में विकास के विभिन्न सोपानों के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की गई है।

प्रदेश के सभी मंडलों के अलावा देहरादून, मसूरी, खटीमा, हल्द्वानी, श्रीनगर में बड़ी गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में राज्य निर्माण शहीदों के परिजनों व जेल जाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, केदार दत्त, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, सुनीता विद्यार्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी माणिक निधि शर्मा, राजेन्द्र सिंह नेगी, सत्यवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed