फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Foundation Day 2024 On November 9, nine women commanders will be in charge of parade conting

Uttarakhand: खास होगा राज्य स्थापना दिवस...नौ नवंबर को नौ महिला कमांडरों के हाथ रहेगी परेड टोलियों की कमान

Sun, 27 Oct 2024 03:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

नौ नवंबर की मुख्य परेड देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित की जाती है। इसमें पुलिस का हर दस्ता और विंग प्रतिभाग करता है। इस बार की परेड पिछली सभी परेड से अलग होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 2024 On November 9, nine women commanders will be in charge of parade conting
राज्य स्थापना दिवस की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्थापना दिवस पर परेड टोलियों की कमान महिला कमांडरों के हाथों में रहेगी। इस स्थापना दिवस पर पहली बार परेड में शामिल होने वाली सभी नौ टोलियों की कमांडर महिला कर्मचारियों को बनाया गया है। इसके साथ ही सेकंड और थर्ड इन कमांड भी दो महिला अधिकारी होंगी। स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर इन दिनों पुलिस लाइन में परेड का अभ्यास किया जा रहा है। इस बार परेड में अधिकतर नए पुलिस कर्मचारी ही प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


नौ नवंबर की मुख्य परेड देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित की जाती है। इसमें पुलिस का हर दस्ता और विंग प्रतिभाग करता है। इस बार की परेड पिछली सभी परेड से अलग होगी। इस बार परेड टोलियों की अगुवाई महिला पुलिस कर्मचारी करेंगी। परेड में कुल नौ टोलियां पुलिस की शामिल होंगी। इनकी कमांडर महिला पुलिसकर्मियों को बनाया गया है। परेड कमांडर एसएसपी अजय सिंह होंगे। जबकि, उनके साथ सेकंड इन कमांड के रूप में आईपीएस निहारिका सिंह मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: सौर ऊर्जा उत्पादन प्रदेश में 600 मेगावाट पहुंचा, पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड इन कमांड सीओ प्रेमनगर रीना राठौर रहेंगी। 10वीं टोली गुलदार दस्ते यानी एटीएस की होगी। परेड के लिए अभ्यास शुरू हो चुका है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस बार परेड में ज्यादातर नए कर्मचारियों को हिस्सा बनाया जा रहा है। करीब 80 फीसदी से अधिक हाल ही में भर्ती सिपाही परेड का हिस्सा बनेंगे।

वीडियो देखकर ढूंढ रहे अपनी खामियां
इस बार अभ्यास की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। इस वीडियो को अभ्यास में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को दिखाया जा रहा है। ताकि, वह अभ्यास में हुई अपनी कमियां ढूंढकर दूर कर सकें। एसएसपी ने बताया कि इस तरह से सभी कर्मचारी अपना शत प्रतिशत दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed