{"_id":"6345ac883b617c7cec6f99fa","slug":"uttarakhand-state-cabinet-meeting-today-employees-can-get-da-and-diwali-bonus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, कर्मचारियों को मिल सकती है डीए और दीपावली बोनस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, कर्मचारियों को मिल सकती है डीए और दीपावली बोनस की सौगात
Wed, 12 Oct 2022 12:22 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:22 AM IST
सार
विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभागीय सूत्रों इन दोनों प्रस्तावों के भी कैबिनेट में लाए जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की सौगात मिल सकती है। बैठक राज्य सचिवालय में होगी। राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार किया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों देने का प्रस्ताव कैबिनेट समक्ष लाने के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभागीय सूत्रों इन दोनों प्रस्तावों के भी कैबिनेट में लाए जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन