फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Srinagar Medical College gets gift of high-tech virology lab inaugurated by Medical Education Mini

Uttarakhand: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को हाईटेक वायरोलॉजी लैब की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

Wed, 12 Jun 2024 07:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज गढ़वाल क्षेत्र के साथ ही चारधाम यात्रा का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर तमाम चिकित्सकीय उपकरण से लेकर स्थाई डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Srinagar Medical College gets gift of high-tech virology lab inaugurated by Medical Education Mini
लैब का शुभारंभ करते मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में  अत्याधुनिक वायरोलॉजी लैब शुरू हो गई है। बुधवार को चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तीन करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्थापित इस लैब का शुभारंभ किया। लैब बनने से उन मरीजों को फायदा मिलेगा, जिनके सैंपल जांच के लिए अन्य प्रदेशों को भेजे जाते थे। अब मेडिकल कॉलेज की लैब में जल्द जांच होने से मरीजों को सैंपल रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज को लैब स्थापित होने से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को रिसर्च करने में भी सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


Uttarakhand: प्रो. राकेश कुमार ढोडी बने एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव, आदेश जारी
विज्ञापन


मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज गढ़वाल क्षेत्र के साथ ही चारधाम यात्रा का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर तमाम चिकित्सकीय उपकरण से लेकर स्थाई डॉक्टरों की तैनाती की गई है। यहीं नहीं मेडिकल कॉलेज में आज अत्याधुनिक मशीनें स्थापित कर चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। वायरोलॉजी लैब बनने से तमाम वायरस की जांच यहां हो पाएगी। जनता को सैंपल की जांच रिपोर्ट के लिए कई दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यहां की सारी लैबों को हाईटेक बनाया गया है। कैथ लैब की भी स्थापना हो चुकी है, जल्द कार्डियोलॉजिस्ट की भी तैनाती होने वाली है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत एवं माइक्रोबायोलॉजी के  प्रोफेसर विभागाध्यक्ष डॉ. विनिता रावत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वायरोलॉजी लैब की स्थापना हो जाने से यदि कभी नया वायरस की बीमारी का आउटब्रेक होता है तो वायरस का टाइप व सबटाईप की पहचान व जांच में बहुत आसानी रहेगी तथा वायरस जनित बीमारियों का स्तर पता लगने से ही इलाज करने में आसानी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed