फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Soldier Rifleman Shailendra Kathait Martyr on India-China border Niti Post

Uttarakhand: भारत-चीन सीमा पर बलिदान हुए राइफलमैन शैलेंद्र, घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार में मातम

Tue, 16 Jan 2024 04:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jan 2024 04:04 PM IST
सार

Uttarakhand News: सैन्य अधिकारियों ने के अनुसार, गोल्डुंग पोस्ट पर तैनात  शैलेंद्र बर्फ की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Soldier Rifleman Shailendra Kathait Martyr on India-China border Niti Post
राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में उत्तकाशी के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके बलिदान की सूचना से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को बलिदानी राइफलमैन शैलेंद्र का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। जहां पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत-चीन सीमा के नीति घाटी की गोल्डुंग पोस्ट में तैनात राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत गत दिवस अपने साथियों के साथ गश्त कर रहे थे, इस दौरान ड्यूटी के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: कोहरे के बीच खिली हल्की धूप, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, हरिद्वार में आठवीं तक के स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था शैलेंद्र

बताया कि शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो छोटी बहने हैं। दो माह पहले ही उसके पिता कृपाल सिंह कठैत के निधन पर वह घर आए थे। यहां पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी पर लौटा थे। उनके बलिदान से उसकी पत्नी अंजू और मां ध्यान देई का रो-रोकर बुरा हाल है। शैलेंद्र की पांच और एक वर्ष की दो छोटी बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed