फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Snowfall News: Two people Died during Buried under snow in Chahal village of Darma Valley

उत्तराखंड: दारमा घाटी के चल गांव में बर्फ में दबकर दो लोगों की मौत, दुग्तु और दांतू गांव में फंसे 80 पर्यटक

Wed, 20 Oct 2021 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Oct 2021 09:51 PM IST
सार

दोनों लोग जानवर चराने बुग्यालों में गए थे। तभी वहां बर्फबारी हो गई। आसपास कोई सुरक्षित स्थान न होने के कारण दोनों फंस गए और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall News: Two people Died during Buried under snow in Chahal village of Darma Valley
दारमा घाटी में बर्फ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी के ग्राम चल के बुग्याल में अपने जानवरों के साथ गए दो लोगों की बर्फ में दबकर मौत हो गई। 18 अक्तूबर को ग्राम चल निवासी शंकर सिंह (51) पुत्र गोपाल सिंह और दीपक सिंह (18) पुत्र करन सिंह जानवर चराने बुग्यालों में गए थे। उसी दौरान मौसम खराब होने के कारण भारी बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा: कुमाऊं में सात और लोगों के शव हुए बरामद, मृतकों की संख्या 55 पहुंची
विज्ञापन


आसपास कोई सुरक्षित स्थान न होने के कारण दोनों भारी बर्फबारी में फंस गए और उनकी मौत हो गई। अन्य ग्रामीणों ने वीसेट से घटना की जानकारी परिजनों दी। सूचना मिलने पर शंकर की बहू सरस्वती देवी और सामाजिक कार्यकर्ता सुखराज सिंह ने एसडीएम एके शुक्ला को पत्र भेजकर क्षेत्र में बचाव दल भेजने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मौसम सही होने पर ग्रामीण शवों को लेने घटनास्थल की ओर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्तु और दांतू गांव में फंसे 80 पर्यटक

पिछले तीन दिनों की बारिश से बीआरओ की तवाघाट-सोबला, सीपीडब्ल्यूडी की चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क कई जगहों पर बंद है। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पंचाचूली ग्लेशियर गए 80 पर्यटक भी फंस गए हैं। लोगों ने राहत बचाव के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की है। 

सोबला-ढाकर सड़क बंद होने से पंचाचूली ग्लेशियर गए दिल्ली, बिहार, मुंबई, कोलकाता, अरुणाचल प्रदेश, यूपी समेत अन्य राज्यों के 80 पर्यटक दुग्तु और दांतु गांव में फंस गए हैं। कुछ पर्यटक अपनी बाइक और कार के साथ रास्ते में फंसे हैं। बुधवार को मौसम सही होने पर दांतु प्रधान जमन दताल, होम स्टे स्वामी महेश दताल और दुग्तु के पीएस दुग्ताल ने फंसे पर्यटकों और उनके परिजनों की बात वीसेट के जरिये कराई।

आमोद नगन्याल और दिनेश बनग्याल ने बताया कि बारिश के कारण दुग्तु से बॉलिंग, नांगलिग से सेला और दर ग्राम में मलबा व बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई है। सोबला से तवाघाट में कई जगह सड़क बंद होने की सूचना है। सोबला के उपप्रधान गजेंद्र रोकाया ने बताया कि बारिश के कारण सोबला में सुरेंद्र सिंह और धर्म सिंह के भवन ध्वस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed