{"_id":"63eb3c8f2a5a8e197d0a6c58","slug":"uttarakhand-sneh-rana-and-mansi-joshi-also-made-place-in-wpl-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2023: उत्तराखंड की दो बेटियों ने भी बनाई जगह, गुजरात जाइंट्स की टीम ने की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WPL 2023: उत्तराखंड की दो बेटियों ने भी बनाई जगह, गुजरात जाइंट्स की टीम ने की धनवर्षा
Tue, 14 Feb 2023 01:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:21 PM IST
सार
Women's Premier League: दून निवासी स्नेह राणा और उत्तरकाशी निवासी मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने अपने खेमे में शामिल किया है।
विज्ञापन
स्नेह राणा और मानसी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन में उत्तराखंड की बेटियों ने भी अपनी जगह बनाई है। उत्तराखंड की दो खिलाड़ियों पर गुजरात ने धनवर्षा करते हुए अपने खेमे में शामिल किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के खेल सितारों की धमक बरकरार रही है। दून निवासी स्नेह राणा और उत्तरकाशी निवासी मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने अपने खेमे में शामिल किया है। गुजरात ने ऑल राउंडर स्नेह राणा पर 75 लाख और मध्यम तेज गेंदबाज, बल्लेबाज मानसी जोशी को 30 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा, स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।