फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Slums in state will be surveyed again chief secretary Order in meeting

Uttarakhand: मलिन बस्तियों का दोबारा होगा सर्वेक्षण, दून के काठबंगला में आवास आवंटन नवंबर तक पूरा होगा पूरा

Thu, 09 Oct 2025 09:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Oct 2025 09:42 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वर्ष 2011-12 में किए गए सर्वे में चिह्नित श्रेणी-1 एवं श्रेणी-2 के पात्र लोगों को स्थानीय निकायों और जिलाधिकारियों की सहायता से अभियान चलाकर विनियमित किया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Slums in state will be surveyed again chief secretary Order in meeting
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की मलिन बस्तियों का दोबारा सर्वेक्षण होगा। वहीं, 2011-12 में चिह्नित श्रेणी-1 व 2 की बस्तियों के पात्रों को नियमित किया जाएगा। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बृहस्पतिवार को बैठक में ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वर्ष 2011-12 में किए गए सर्वे में चिह्नित श्रेणी-1 एवं श्रेणी-2 के पात्र लोगों को स्थानीय निकायों और जिलाधिकारियों की सहायता से अभियान चलाकर विनियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए गठित जिला स्तरीय समितियों की बैठकों का आयोजन किया जाए, जिसके बाद जल्द राज्य स्तरीय बैठक भी कराई जाए।
विज्ञापन


PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अधिवेशन: बोले धामी- उत्तराखंड को अग्रणी इंवेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट बनाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने काठबंगला प्रोजेक्ट में निर्मित आवासों का आवंटन नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव शहरी विकास को इसकी निरंतर निगरानी के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने भूमि चिह्नीकरण, आवंटन के लिए नियम, आकलन, पात्रता एवं डीपीआर तैयार करने के संबंध में भी सचिव शहरी विकास, सचिव लोनिवि, एमडीडीए व नगर निगम को संयुक्त बैठक कर निर्णय लेने को कहा। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश कुमार झा, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed