फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Attends PHD Chamber of Commerce and Industry Annual convention in delhi

PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अधिवेशन: बोले धामी- उत्तराखंड को अग्रणी इंवेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट बनाएंगे

Thu, 09 Oct 2025 08:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Oct 2025 08:01 PM IST
सार

नई दिल्ली में पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा, उद्योग न केवल रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं, यह समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Attends PHD Chamber of Commerce and Industry Annual convention in delhi
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अधिवेशन में सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड को देश का अग्रणी इंवेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट बनाने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। राज्य में यू-हब व 200 करोड़ के वेंचर फंड से स्टार्टअप को नई उड़ान मिलेगी। निवेश को बढ़ावा देने के लिए किच्छा में एक हजार एकड़ जमीन पर स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा, उद्योग न केवल रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं, यह समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति ने भारत को एक नई दिशा प्रदान की है। स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया व डिजिटल इंडिया की पहल से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य है। जो देश पहले भारत को केवल एक बड़े उपभोक्ता बाजार के रूप में देखा करते थे, वही देश भारत की प्रौद्योगिकी और नवाचार की क्षमता को चुनौती के रूप में देखने लगे हैं। प्रधानमंत्री स्वदेशी अपनाओ के मंत्र के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बना रहे हैं। जीएसटी सुधार से आम लोगों को राहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  करनदीप सिंह प्रकरण; नेवी के जहाज से लापता, 18 दिन बाद भी नहीं चला पता, जांच में शामिल होगा परिवार

सरकार ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किया। इसमें एक लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने में कामयाबी मिली है। पहले राज्य में विनिर्माण उद्योग लगाने के लिए अलग-अलग विभागों से अनुमति लेनी पड़ती थी। अब सिंगल विंडो सिस्टम से इसे आसान बनाया गया है। स्टार्टअप को इनक्यूबेशन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 60 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय यू-हब की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा 200 करोड़ का वेंचर फंड की स्थापित किया जा रहा है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के रुद्रपुर, सेलाकुई व हरिद्वार में कम लागत वाली फ्लैटेड फैक्टरी तैयार की जा रही है। किच्छा फार्म में हजार एकड़ से अधिक भूमि पर एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में 260 से अधिक व्यावसायिक सेवाओं को ऑनलाइन किया गया। देहरादून में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आपदा प्रबंधन पर विश्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर चर्चा करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed