उत्तराखंड: नए साल में 6 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति का तोहफा, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने 16 वर्ष की सेवाएं पूरी करने वाले तीन आईएएस अफसरों को प्रोन्नत किया है। वहीं, 12 वर्ष की सेवाएं पूरी करने वाले तीन अपर सचिवों को प्रभारी सचिव पद प्रोन्नत किया है। 1 जनवरी से इन अधिकारियों को नए वेतनमान का लाभ मिलेगा।
वर्ष 2003 बैच के आईएएस सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर और सौजन्य दस हजार ग्रेड पे पर आ गए हैं। यह तीनों अफसर 16 वर्ष की सेवाएं देने के बाद सचिव पद पर प्रोन्नत हुए हैं। इसके अलावा वर्ष 2006 बैच के आशीष जोशी, ब्रिजेश कुमार संत और भूपाल सिंह मनराल को 87 सौ ग्रेड पे प्रदान किया है।
तीनों अधिकारियों को अब प्रभारी सचिव बनाया जाएगा। इसी बैच के आईएएस चंद्रेश यादव को लाभ नहीं दिया गया है। चूंकि चंद्रेश एनएच 74 भूमि अधिग्रहण घोटाले में विभागीय जांच के दायरे में हैं।
जांच से क्लीन चिट मिलने पर ही उन्हें अगला वेतनमान मिलेगा। सूत्रों के अनुसार तीन प्रभारी सचिव बनने से अब प्रशासनिक फेरबदल संभव है। सरकार जनवरी माह के पहले सप्ताह में प्रशासनिक फेरबदल करेगी।
इसमें सचिवालय में तैनात अधिकांश आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव होने की संभावना है। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम के इसी माह वापस लौटने की संभावना है।