फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SIT formed to investigate scam in Lalkuan depot of Forest Corporation

Uttarakhand: वन निगम के लालकुआं डिपो में घपले पर पुलिस सख्त, जांच के लिए एसआईटी गठित

Sat, 30 Dec 2023 11:04 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Dec 2023 11:04 AM IST
सार

पुलिस महानिरीक्षक व अध्यक्ष विशेष अन्वेषण दल अपराध अनुसंधान विभाग एनएस नपलच्याल ने एसआईटी गठन के आदेश किए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand SIT formed to investigate scam in Lalkuan depot of Forest Corporation
जांच पड़ताल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

वन विकास निगम के लालकुआं डिपो में लकड़ी नीलामी में हुए लाखों के घपले की जांच अब एसआईटी करेगी। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को एसपी सीआईडी हल्द्वानी सेक्टर के नेतृत्व में रेंजर समेत चार लोगों की टीम गठित की है। करीब तीन माह पूर्व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


वन विकास निगम के लालकुआं डिपो में अगस्त में कुछ शिकायतें मिली थीं। जिसमें जितने की लकड़ी नीलाम की जा रही है, उससे कम का बिल बनाकर निगम को चूना लगाया जा रहा है। इसके बाद मामले की विभागीय जांच कराई गई।
विज्ञापन


Uttarakhand : हर ग्राम पंचायत में बनेगा एक खेल मैदान, मिनी स्टेडियम के लिए मिलेंगे 70 लाख, शासन का आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। जांच में सामने आया था कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी मिलकर नीलामी की रकम से कम के बिल बना रहे हैं। कुछ बिलों में पांच लाख की नीलामी को तीन लाख दर्ज किया गया था। इसके बाद कई बिलों की जांच की गई तो बड़ी हेराफेरी सामने आई। इसके बाद चार कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, लेकिन बाद में मामला ठंडा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed