फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Seaplane Lands in Tehri Lake Trial Successful Tourism Will Grow In State

Uttarakhand: टिहरी झील में सी-प्लेन की हुई सफल लैंडिंग, लोगों ने तालियां बजाकर किया स्वागत; आज फिर होगा ट्रायल

Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
सार

आज और कल फिर से सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहने से स्थानीय लोग उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Seaplane Lands in Tehri Lake Trial Successful Tourism Will Grow In State
टिहरी झील में उतरा सी प्लेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी बांध की झील में लंबे समय से चल रही सी-प्लेन उतारने की कवायद मंगलवार को आखिरकार सफल रही। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन शाम करीब 5.30 बजे कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में सफलता पूर्वक लैंड कराया गया है। आज बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर से सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहने से स्थानीय लोग उत्साहित हैं।

विज्ञापन


टिहरी बांध की झील में सी-प्लेन उतारने की लंबे समय से तैयारी चल रही थी लेकिन कई तकनीकी दिक्कतें आने से ट्रायल सफल नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में लैंड हुआ। सुबह से ही इसके लिए पर्यटन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


ढाई घंटे में दून से दिल्ली: पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण; तीन राज्यों को सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले सुबह 9 बजे फिर दोपहर 12 बजे का समय सी-प्लेन उतारने का लिए तय हुआ। इस दौरान बार-बार प्लेन पहुंचने का समय बदलता रहा। आखिरी में शाम करीब 5.30 बजे झील में सी-प्लेन को लैंड कराया गया। कंपनी की ओर से टिहरी झील में दो बार लैंडिंग और टेक आफ किया गया। प्लेन पहुंचने और उसका ट्रायल सफल होने से वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

डीएम नितिका खंडेलवाल ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आज बुधवार और बृहस्पतिवार को भी फिर से टिहरी झील में सी-प्लेन का ट्रायल किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सी-प्लेन उतरने से बोटिंग गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिए बेहतर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाई जाएगी। टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा प्रारंभ होने से पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद की जा रही है।

टिहरी बांध की झील में पहली बार स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से 19 सीटर सी-प्लेन उतारने का ट्रायल सफल रहा। अभी दो दिन और सी प्लेन झील में उतारने का ट्रायल किया जाना है।
- सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed