फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Scholarship Scam: Preparation for action against four officers of three states

Uttarakhand Scholarship Scam: यूपी-हरियाणा समेत तीन राज्यों के चार अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी

Sun, 19 Feb 2023 10:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Feb 2023 10:34 PM IST
सार

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर शैक्षिक संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं के फर्जी प्रवेश दर्शाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति का घपला हुआ था।

विज्ञापन
Uttarakhand Scholarship Scam: Preparation for action against four officers of three states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 500 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घपले में तीन राज्यों के चार तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। जिसमें यूपी के दो, हरियाणा और हिमाचल का एक-एक अधिकारी शामिल है। एसआईटी को जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध मिली है।

विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार में मंत्री-राज्यमंत्री स्तर के 88 पद खाली, होली से पहले सीएम कर सकते हैं दायित्वों की घोषणा

विज्ञापन

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर शैक्षिक संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं के फर्जी प्रवेश दर्शाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति का घपला हुआ था। एसआईटी जांच के बाद इस प्रकरण में देहरादून और हरिद्वार के विभिन्न थानाें में 22 शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें कुछ शैक्षणिक संस्थान उत्तर प्रदेश के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हुए। इनमें कुछ अधिकारी अब भी जेल में हैं। एसआईटी प्रभारी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक प्रकरण की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।

कुछ ही मामले हैं शेष हैं, जिनमें कार्रवाई होनी है। एसआईटी की ओर से तीन राज्यों के संबंधित विभाग से कार्रवाई की अनुमति मांगी गई है। यूपी की ओर से अनुमति मिल चुकी है। जबकि अन्य राज्यों के साथ वार्ता चल रही है। मामले की विस्तृत जांच के बाद आरोपियों को चार्जशीट दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed