फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand scholarship scam: Educational institute Owner Arrested in roorkee

उत्तराखंड: करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में कॉलेज संचालक गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

Thu, 13 Feb 2020 12:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Feb 2020 12:20 AM IST
सार

  • पुलिस ने कॉलेज में छापा मारकर आरोपी को धरा, कॉलेज में मची अफरातफरी
  • हिमालयन दून एकेडमी के खिलाफ घोटाले में एसआईटी ने दर्ज कराया था केस

विज्ञापन
Uttarakhand scholarship scam: Educational institute Owner Arrested in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने हिमालयन दून एकेडमी के संचालक को गिरफ्तार किया है। कॉलेज संचालक ने करीब ढाई करोड़ रुपये का घोटाला किया था। एसआईटी ने कॉलेज संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। संचालक की गिरफ्तारी से अन्य कॉलेजों के मालिकों में अफरातफरी मची है। पुलिस ने संचालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले में एसआईटी ने कई कॉलेजों के खिलाफ जांच कर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा किया था। एसआईटी की ओर से इन कॉलेज मालिकों के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। एसआईटी ने क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित हिमालयन दून एकेडमी में भी करीब ढाई करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ा था।
विज्ञापन


साथ ही कॉलेज संचालकों राजीव भारद्वाज और गौरव रत्न शर्मा पुत्र सुदेश कुमार शर्मा निवासी चावमंडी, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद कॉलेज संचालक भूमिगत चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बुधवार को कॉलेज में छापा मारकर संचालक गौरव रत्न शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरा कॉलेज संचालक राजीव भारद्वाज फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में एसआईटी के छापा

छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता अशोक कुमार चौहान का गैर जमानती वारंट हासिल कर एसआईटी ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इसके अलावा एसआईटी बाहरी राज्यों के घोटालेबाजों की तलाश में भी जुटी है।


पिछले वर्ष एसआईटी ने भगवानपुर थाने में ग्रीनवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रुड़की के संचालक कांग्रेस नेता अशोक कुमार निवासी आदर्श नगर रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आरोपी एसआईटी की पकड़ से बाहर है।

 

उसकी धरपकड़ के प्रयास अब तेज कर दिए गए हैं। एसआईटी की मानें तो आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। इसके

अलावा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मुखिया कांपलेक्स हरिद्वार रोड लक्सर, स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल सोसायटी लक्सर के निदेशक दीपक कुमार पुत्र चंद्रदेव निवासी सुभाषनगर के गिरफ्त में आने पर कोर्ट से कुर्की के आदेश लिए जा रहे हैं।

 

इस संबंध में मुनादी कराई जा चुकी है। वहीं, स्वामी विवेकानंद पॉलिटेक्निक मांडूवाला खुजनवार फतेहपुर सहारनपुर यूपी के ट्रस्टी योगेंद्र पुत्र यशवीर सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा और सुशांत गर्ग पुत्र सत्यप्रकाश निवासी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा के भी गैर जमानती वारंट ले लिए गए हैं। एसआईटी अध्यक्ष मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed