फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rudrapur Accident News: Two Bike Collision two people died

Rudrapur: हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर, चालकों की दर्दनाक मौत, दो हायर सेंटर रेफर

Mon, 02 Jan 2023 05:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Jan 2023 05:56 PM IST
सार

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जसपुर और सरवन पुत्र स्व. राजेश निवासी इलाहाबाद को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Rudrapur Accident News: Two Bike Collision two people died
बाइक हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे दोनों युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


Rishabh Pant Accident: उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UK18 d4778 का चालक अपने वाहन को गलत दिशा में चला रहा था, जिस कारण वह सामने से आती हुई एक बाइक संख्या UP 20 BJ 8459 से टकरा गया। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जसपुर और सरवन पुत्र स्व. राजेश निवासी इलाहाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसरार पुत्र सराफत निवासी जसपुर और पितंबर पुत्र अज्ञात निवासी इलाहाबाद घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed