फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Roadways: Two officers suspended for without ticket travelling case

Uttarakhand Roadways: बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में दो अधिकारी सस्पेंड, एक कंडक्टर की जांच

Fri, 14 Oct 2022 07:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Oct 2022 07:44 PM IST
सार

परिवहन निगम की पर्वतीय डिपो की बस यूके07 पीए 4266 को यातायात निरीक्षक विशाल चंद्रा, सहायक यातायात निरीक्षक महेंद्र सिंह, बलिराम ने चेक किया। चेकिंग में पता चला कि बस में एक बच्चे सहित 49 यात्री सवार थे, लेकिन इनमें से 33 का ही टिकट बनाया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Roadways: Two officers suspended for without ticket travelling case
सस्पेंड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में दो अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं, जबकि दूसरे मामले में कंडक्टर की जांच बैठाई गई है। जांच के बाद कंडक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, लंबे समय से थे बीमार
विज्ञापन

 

बिना टिकट यात्रा करा रहा था कंडक्टर, जांच

परिवहन निगम की पर्वतीय डिपो की बस यूके07 पीए 4266 को यातायात निरीक्षक विशाल चंद्रा, सहायक यातायात निरीक्षक महेंद्र सिंह, बलिराम ने चेक किया। चेकिंग में पता चला कि बस में एक बच्चे सहित 49 यात्री सवार थे, लेकिन इनमें से 33 का ही टिकट बनाया गया था। कंडक्टर ने करीब 3300 रुपये का चूना निगम को लगाया। मामले में परिवहन निगम ने बस पर कार्यरत कंडक्टर नवीन सिंह की जांच बैठा दी है। यह भी देखा जा रहा है कि इसमें ड्राइवर टीकाराम की भी मिलीभगत थी या नहीं। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात निरीक्षकों पर घूस का आरोप, दो सस्पेंड

रोडवेज की काशीपुर डिपो की बस यूके07 पीए 1087 को यातायात निरीक्षक नवीन चंद्र आर्य व सहायक यातायात निरीक्षक कुंदन लाल टम्टा ने जांच के लिए रोका। जांच में पांच यात्री बिना टिकट मिले। प्रवर्तन दल ने टिकट मशीन अपने कब्जे में ले ली। कंडक्टर राजेंद्र सिंह का आरोप है कि मशीन छोड़ने के बदले में यातायात अधीक्षक व सहायक निरीक्षक ने उससे 15 हजार रुपये नकद रिश्वत ली और 50 हजार रुपये नकद अगले दिन पहुंचाने को कहा। तीन यात्रियों का ब्योरा दर्ज नहीं किया गया, केवल दो का दर्ज हुआ। बस आगे चलकर दूसरे अधिकारी ने रोकी तो उन्होंने बाकी तीन यात्रियों का ब्योरा भी दर्ज कर लिया। कंडक्टर ने यातायात निरीक्षक व सहायक निरीक्षक पर घूस मांगने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने यातायात निरीक्षक नवीन चंद्र आर्य व सहायक निरीक्षक कुंदन लाल टम्टा को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। वहीं, कंडक्टर की भी जांच की जा रही है।


पर्वतीय डिपो के कंडक्टर को ऑफ रूट कर दिया गया है। जांच चल रही है, कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर डिपो के मामले में दो अधिकारी निलंबित किए गए हैं। कंडक्टर का रूट ऑफ किया गया है। जांच चल रही है।
- दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed