फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Roadways employees strike Will Continue Today

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की वार्ता सफल, हड़ताल खत्म, बस संचालन शुरू

Thu, 14 Jan 2021 08:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jan 2021 08:54 PM IST
सार

  • डेढ़ घंटे तक हुई वार्ता, आवश्यक कार्य के चलते बीच में ही चले गए एमडी 

विज्ञापन
Uttarakhand: Roadways employees strike Will Continue Today
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से परिवहन निगम प्रबंधन की वार्ता सफल हो गई है। इसके बाद यूनियन ने तीसरे दिन प्रदेशव्यापी और छठे दिन देहरादून मंडल की हड़ताल तत्काल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। वार्ता के दौरान नौ बिंदुओं पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रणबीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। बैठक में परिवहन निगम की ओर से महाप्रबंधक प्रशासन हर गिरी, महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन और उप महाप्रबंधक कार्मिक संजय गुप्ता शामिल हुए जबकि यूनियन की ओर से प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन चौधरी, मंडलीय मंत्री केपी सिंह, मंडलीय अध्यक्ष प्रवीण सैनी और प्रांतीय उप महामंत्री हरेंद्र कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन


पिछले दिनों निगम की ओर से कोटद्वार में तीन ड्राईवर-कंडक्टर को बर्खास्त किया गया था, जबकि ग्रामीण डिपो में यूनियन के शाखा मंत्री को बर्खास्त किया गया था। इस मामले पर भी तय हुआ कि फिलहाल बर्खास्तगी की यथास्थित बनाए रखते हुए महाप्रबंधक प्रशासन के स्तर से जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट दी जाएगी। इस आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वार्ता सफल होने के बाद अब हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर बनी सहमति

- नियमित सेवानिवृत्त, संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारियों को जनवरी में ही एक माह के वेतन का भुगतान किया जाएगा। शासन से अनुपूरक बजट में 42 करोड़ रुपये मिलने के बाद मार्च तक चार माह के वेतन का भुगतान किया जाएगा। अल्प वेतन भोगी कार्मिकों को मार्च तक एक माह का अतिरिक्त देने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनी, जिसका परीक्षण किया जाएगा।
- ऑडिट टीम की ओर से की गई आपत्तियों के बाद परिवहन निगम ने कार्मिकों का वेतनमान संशोधित करने के साथ ही रिकवरी के आदेश जारी किए थे। इस क्रम में बनी स्क्रीनिंग कमेटी पहले सभी मामलों का परीक्षण करेगी। इसके बाद ही जनवरी में संशोधित वेतन का भुगतान किया जाएगा। निगम संरचना में जिन दो पदों का वेतनमान एक समान है और किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं है, उनके संबंध में शासन को पत्र भेजा जाएगा। जल्द ही निदेशक मंडल के सामने प्रस्ताव लाकर कार्रवाई की जाएगी।
- कार्यालय सहायक पद से कनिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव जल्द ही बोर्ड बैठक में लाया जाएगा।
- समान काम, समान वेतन के प्रकरण में न्यायालय के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- देहरादून मंडल और कुमाऊं मंडल में पिछले दिनों हुई बुकिंग लिपिक पद की पदोन्नति में दोनों मंडलों में समानता की जाएगी।
- शासन और मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों पर कार्रवाई की जा रही है। दोबारा संबंधितों को स्मृति पत्र जारी किए जाएंगे।
- यूनियन के साथ पूर्व में हुए समझौतों पर कार्रवाई चल रही है। अगर कोई कार्रवाई शेष रह गई है तो उसे पूर्ण किया जाएगा।
- ग्रामीण डिपो और कोटद्वार डिपो में बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के मामले में यथास्थिति बनाए रखते हुए 15 दिन में रिपोर्ट मंगाकर उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
- देहरादून मंडल की समस्याओं के लिए मंडलीय प्रबंधक संचालन के स्तर से तीन दिन के अंदर वार्ता कर निराकरण किया जाएगा।

गुरुवार को भी प्रभावित रहा बस संचालन
रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के चलते गुरुवार को भी बसों का संचालन प्रदेशभर में प्रभावित रहा। हालांकि पर्वतीय मार्गों पर तो बस संचालन हुआ लेकिन मैदानी मार्गों पर अपेक्षाकृत कम बसें चली। अब शुक्रवार से भी रूटों पर पूरी क्षमता के साथ बसों का संचालन होगा।


परिवहन निगम ने मांगी प्रदेशभर से प्रभावित बस संचालन की जानकारी

परिवहन निगम के महाप्रबंधक तकनीकी दीपक जैन ने गुरुवार को सभी डिपो से हड़ताल करने वाले कर्मचारी, प्रभावित बस, यूनियन का नाम, बस संचालन न होने से निगम को हुई हानि की रिपोर्ट मांगी है। निगम को 11 जनवरी तक की जानकारी मिल चुकी है, 12 और 13 जनवरी की भी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed