फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos

ऋषिकेश: उफनती लहरों से क्याकर्स ने की जोर आजमाइश, देखिए रोमांच से भरपूर गंगा क्याक महोत्सव 2022 की तस्वीरें

Sat, 19 Feb 2022 01:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Feb 2022 01:02 PM IST
सार

देश- विदेश के क्याकर्स गंगा क्याक महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं। और गोल्फ कोर्स रैपिड में दमखम दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से आयोजित 10वें गंगा क्याक महोत्सव-2022 में गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में तीन दिवसीय महोत्सव चल रहा है। पहले दिन क्याक स्प्रिंट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, जिसमें 53 क्याकर्स ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन

लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर हेंवल और गंगा नदी के संगम पर स्थित फूलचट्टी में गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में गंगा क्याक महोत्सव-2022 का शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विन पुंडीर ने क्याकर्स को हरी झंडी दिखाकर महोत्सव का आगाज किया। पुंडीर ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में युवा पर्यटन उद्योग से जुड़कर देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं। इसमें गंगा क्याक महोत्सव एक अलग पहचान बना चुका है। इस तरह के आयोजन प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने कहा कि 19 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में स्प्रिंट, प्रोफेशनल सलालम, मास बोटर, क्रास व बोटर क्रास स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
गंगा क्याक महोत्सव में इस बार अलग-अलग वर्ग के 53 क्याकर्स शिरकत कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन क्याक स्प्रिंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशभर से पहुंचे क्याकर्स ने गंगा की उफनती लहरों से संघर्ष करते हुए अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवाया।

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
गंगा क्याक महोत्सव के दूसरे दिन प्रतियोगिता की कड़ी परीक्षा जाइंट स्लैलम में देश विदेश के जोशीले क्याकर्स ने अपने दमखम को आजमाया। गंगा की विपरीत लहरों के बीच क्याक को नियंत्रित कर क्याकर्स ने अपने दम और कौशल का लोहा मनवाया।

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दमन सिंह और महिला वर्ग में प्रियंका राणा ने बाजी मारी। फूलचट्टी में एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी ओर से आयोजित गंगा क्याक महोत्सव में सबसे मुश्किल और रोमांचक प्रतियोगिता जाइंट स्लैलम को देखने के लिए पर्यटकों और क्याकिंग के खेल के शौकीनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
क्याकर्स ने गंगा की विपरीत लहरों पर क्याक को नियंत्रित कर अनूठे करतब दिखाए। कुछ क्याकर्स गंगा की तेज लहरों के बीच क्याक को नियंत्रित करने में नाकाम होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
कुछ ऐसे भी क्याकर्स थे, जो तेज बहाव और उफनती लहरों को अपने कौशल से मात देते हुए प्रतियोगिता में डटे रहे। एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने बताया कि पुरुष वर्ग में भारत के दमन सिंह (2 मिनट 31 सेकेंड 91 माइक्रोसेकेंड) प्रतियोगिता के विजेता रहे।

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
भारत के अमित थापा  (2 मिनट 33 सेकेंड 38 माइक्रोसेकेंड) प्रतियोगिता में दूसरा और सोहन राणा (2 मिनट 35 सेकेंड 61 माइक्रोसेकेंड) तीसरा स्थान मिला।

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वहीं महिला वर्ग में भारत की प्रियंका राणा (3 मिनट 40 सेकेंड 61 माइक्रोसेकेंड) ने बाजी मारी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की सीयून हांग (3 मिनट 46 सेकेंड 16 माइक्रोसेकेंड) दूसरे और भारत की निधि भारद्वाज  (3 मिनट 56 सेकेंड 15 माइक्रोसेकेंड) तीसरे स्थान पर रहीं।

Uttarakhand: Rishikesh Ganga Kayak Festival 2022 Kayakars are trying hard with the booming waves, see photos
गंगा क्याक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
भीम सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान क्याकर्स की सुरक्षा के लिए एक सेफ्टी राफ्ट और दो सेफ्टी क्याक आयोजन स्थल तैनात की गई थी। जिसमें संदीप रावत, लक्ष्मण नेगी, अनूप राणा, शीशपाल व दीपक रावत ने जिम्मेदारी संभाली। विशाल भंडारी, संदीप राणा दीपक राणा, नीरज मेहरा, विक्रम भंडारी, रामायण भंडारी निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed