फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand ready to expand its role in the defence industry

Dehradun News: रक्षा उद्योग में अपनी भूमिका को विस्तार देने के लिए उत्तराखंड तैयार

Tue, 20 Jan 2026 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand ready to expand its role in the defence industry
-राज्यपाल ने सोसाइटी ऑफ डिफेंस मैन्युफैक्चर्स का भ्रमण किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंगलवार को नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) का भ्रमण किया। एसआईडीएम के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रक्षा उद्योग में उत्तराखंड को भूमिका निभाने के लिए तैयारी की जानकारी दी।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत की रक्षा शक्ति केवल हथियारों पर निर्भर नहीं है बल्कि मजबूत संस्थाओं, आपसी सहयोग और सशक्त औद्योगिक ढांचे से बनती है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में एसआईडीएम जैसे संगठन सरकार और उद्योग के बीच सेतु की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड, जो परंपरागत रूप से सशस्त्र बलों को बड़ी संख्या में जवान उपलब्ध कराता रहा है। अब रक्षा उद्योग और उससे जुड़ी सेवाओं में भी अपनी भूमिका को विस्तार देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर सड़क संपर्क, औद्योगिक ढांचा और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है। बैठक के दौरान राज्यपाल ने एसआईडीएम के प्रतिनिधियों को उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया और कहा कि राज्य रक्षा उद्योग के लिए अनुकूल, सुरक्षित और सहयोगी वातावरण प्रदान करता है। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे उत्तराखंड में निवेश करें और नई तकनीकों को राज्य में लाकर रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रशिक्षण, रखरखाव और तकनीकी सहयोग जैसी सहायक भूमिकाओं में राष्ट्रीय रक्षा उद्योग से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed