फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand rajat jain Startup selected for india top-20 Startup list

देश के टॉप-20 में शामिल हुआ उत्तराखंड के इस होनहार का स्टार्टअप, बनाई ये खास डिवाइस

Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand rajat jain Startup selected for india top-20 Startup list
रजत जैन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रजत जैन ने देश के टॉप-20 स्टार्टअप में स्थान हासिल किया है। वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम की ओर से हाल ही में चीन में आयोजित न्यू चैंपियन मीटिंग में रजत को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियर रजत ने स्टार्टअप के रूप में सनफॉक्स कंपनी के नाम से दिल की बीमारी का पता लगाने वाली स्पेनडन डिवाइस का उत्पादन शुरू किया है। प्रदेश के नामी अस्पतालों में मरीजों पर इस डिवाइस का ट्रायल चल रहा है। जल्द ही यह डिवाइस आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


ग्राफिक एरा संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले रजत जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी से स्पेनडन डिवाइस तैयार की है। इसकी खास बात ये है कि इस डिवाइस से अनपढ़ से लेकर डॉक्टर तक कोई भी दिल की बीमारी का पता कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से छह स्टार्ट अप का चयन

साथ ही मशीन यह भी अलर्ट कर देती है कि दिल की बीमारी होने की कितने प्रतिशत संभावना है। रजत ने अपने इस आइडिया को स्टार्टअप के जरिये उद्योग के रूप में स्थापित करने की ओर कदम बढ़ाए।

केंद्र और राज्य सरकार ने भी रजत की स्टार्टअप कंपनी सनफॉक्स को मान्यता दी है। एक से तीन जुलाई को चीन में वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम ने न्यू चैंपियन मीटिंग में विश्व के कई देशों से टॉप-96 स्टार्ट अप को आमंत्रित किया।

जिसमें भारत से छह स्टार्ट अप का चयन किया गया। इसमें रजत जैन भी शामिल थे। रजत के उद्योग को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. वीके तिवारी सहयोग कर रहे है। 

स्टार्टअप के लिए यह है सरकार का सहयोग 

प्रदेश सरकार मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए सहयोग कर रही है। सामान्य वर्ग के स्टार्टअप को 10 हजार, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग वर्ग को 15 हजार (प्रति स्टार्ट अप) मासिक भत्ता एक साल तक दिया जा रहा है।

इसके साथ ही नए उत्पाद की मार्केटिंग के लिए सामान्य वर्ग के स्टार्ट अप को 5 लाख और एससी, एसटी व महिला वर्ग को 7.5 लाख तक दिया जा रहा है। एमएसएमई नीति के अनुसार स्टांप ड्यूटी और एसजीएसटी में छूट का लाभ दिया जा रहा है। मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटरों को तीन साल की अवधि तक संचालन एवं प्रबंधन खर्च के रूप में दो लाख प्रति वर्ष दिया जा रहा है। 

देश के टॉप स्टार्टअप में जगह हासिल करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्पेनडन डिवाइस का उत्पादन शुरू हो गया है। मैक्स, फोर्टिज, एम्स समेत अन्य बड़े अस्पतालों में डिवाइस से मरीजों की जांच का ट्रायल चल रहा है। जल्द ही यह डिवाइस बाजार में आम लोगों की उपलब्ध होगी। इस डिवाइस से कोई भी व्यक्ति घर बैठे दिल की बीमारी का पता कर सकेगा।
- रजत जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed