{"_id":"692d84d8b41443ed0d00851c","slug":"uttarakhand-raj-bhavan-in-dehradun-and-nainital-name-changed-renamed-as-lok-bhavan-now-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देहरादून और नैनीताल में राजभवन का नाम बदला, अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देहरादून और नैनीताल में राजभवन का नाम बदला, अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा
Mon, 01 Dec 2025 05:38 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Dec 2025 05:38 PM IST
सार
Uttarakhand News: देहरादून और नैनीताल में राजभवन को अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
राजभवन नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाने जाएंगे। सोमवार को नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी हो गई। पिछले कुछ दिनों से इस बदलाव की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय से स्वीकृति के बाद सोमवार को सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत देहरादून और नैनीताल राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से लोक भवन कर दिया गया। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।
विज्ञापन
राजभवन शब्द का इतिहास ब्रिटिश शासन से शुरू होता है, जब गवर्नर या लेफ्टिनेंट गवर्नर के भव्य आधिकारिक आवासों को गवर्नमेंट हाउस कहा जाता था। भारत की स्वतंत्रता के बाद इन पुराने गवर्नमेंट हाउस को ही राज्यपालों का आधिकारिक निवास बना दिया गया। ब्रिटिश राज के प्रभाव को दर्शाने के लिए इन्हें राजभवन (राज्य का भवन) नाम दिया गया, जो आज तक इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रस्ताव तैयार किया गया