फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Radio Collar will be installed on leopards Now in State

उत्तराखंड: अब तेंदुओं पर लगाया जाएगा रेडियो कॉलर, पल-पल की गतिविधि पर नजर रखेगा वन विभाग

Sun, 18 Oct 2020 11:44 AM IST
अलका त्यागी जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Oct 2020 11:44 AM IST
सार

  • करीब छह हजार तेंदुए हैं दो वन प्रभागों में मौजूद

विज्ञापन
Uttarakhand:  Radio Collar will be installed on leopards Now in State
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अब आबादी में घुसने वाले तेंदुए को बचाकर वन विभाग उन पर रेडियो कॉलर लगाएगा, ताकि तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखकर मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। हाल ही में हरिद्वार में वन विभाग ने एक तेंदुए को बचाने के बाद उस पर रेडियो कॉलर लगाया है।

विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग और तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र में करीब छह हजार से अधिक तेंदुए मौजूद हैं। आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। तेंदुए अब तक कई लोगों को निवाला बना चुके हैं। तेंदुओं के हमलों पर अंकुश लगाना वन विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए वन विभाग तेंदुओं की पल-पल की खबर रखने के लिए रेडियो कॉलर लगाने की योजना बना रहा है। रेडियो कॉलर लगाने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुओं को पकड़ने में करनी पड़ती है मशक्कत

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि जिस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक ज्यादा होगा, वहां टीम पहले उसे बचाएगी। उसके बाद चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति मिलने पर रेडियो कॉलर लगाया जाएगा, जिससे तेंदुए की गतिविधियों और उसके व्यवहार पर अध्ययन किया जा सके।

जंगल से शहर या गांव में घुसने वाले तेंदुओं को पकड़ने में वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वन विभाग के ऑपरेशन के दौरान कभी तेंदुआ उग्र होकर भीड़ पर भी हमला कर देता है। अब जीपीएस से जुड़ा रेडियो कॉलर लगाने से यह पता चलेगा कि तेंदुआ कहां घूम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed