फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Proposal to install radio collar on elephants passed

उत्तराखंडः हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी

Tue, 12 Nov 2019 12:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Nov 2019 12:34 PM IST
सार

  • कुंभ को देखते हुए वन विभाग के 12 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को भी सैद्धांतिक मंजूरी
  • वन विभाग तात्कालिक उपायों पर नवंबर में ही काम करना शुरू करेगा

विज्ञापन
Uttarakhand: Proposal to install radio collar on elephants passed
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी नेशनल पार्क से सटे इलाकों में हाथी मानव संघर्ष को कम करने के लिए शासन ने भारतीय वन्यजीव संस्थान की ओर से रखे गए हाथियों को रेडियो कॉलर लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कुंभ को देखते हुए शासन ने वन विभाग के करीब 12 करोड़ रुपये रुपये से किए जाने वाले कामों को भी हरी झंडी दे दी है। वन विभाग को कहा गया है कि कुंभ को देखते हुए तात्कालिक रूप से शुरू होने वाले कामों को वह नवंबर में ही शुरू कर दे।
विज्ञापन


सचिवालय में देर शाम प्रमुख सचिव वन की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से राजाजी नेशनल पार्क में हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाने का प्रस्ताव सामने रखा गया। इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और कैंपा से फंड की व्यवस्था पर विचार करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने बताया कि राजाजी पार्क मेें करीब 18 नर हाथी हैं, जिनके मूवमेंट की वजह से हाथी मानव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है। इनमें से 10 हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे और दो साल की इस योजना में करीब 80 लाख का खर्चा आएगा। रेडियो कॉलर लगने पर इन हाथियों के मूवमेंट पर सेटेलाइट से नजर रखी जा सकेगी। 


 बैठक में 2021 में कुंभ को देखते हुए वन्यजीव मानव संघर्ष को कम करने पर भी बात हुुई। डीएफओ हरिद्वार आकाश वर्मा ने इस समस्या और विभाग की तैयारी के संदर्भ में प्रस्तुतीकरण दिया। आकाश वर्मा ने बताया कि वन विभाग की ओर से राजाजी और हरिद्वार के लिए 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर बात हुई।


प्रमुख सचिव ने इनमें से तात्कालिक किए जाने वाले कामों को नवंबर माह में ही शुरू कर देने पर सहमती जाहिर की है। इनमें सौर ऊर्जा वाली तारबाड़, वन्यजीव रोधी दीवार का निर्माण, कार्मिकों की नियुक्ति आदि के प्रस्ताव शामिल हैं। तय किया गया कि प्रस्तावों में जोड़ घटाव और उनको और बेहतर बनाने का काम भी जारी रहेगा।  वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भतृरी के मुताबिक कुंभ को लेकर होने वाली बैठक में वन विभाग के प्रस्तावों पर भी बातचीत होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed