फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand products Brand House of Himalayas brand center will open in Delhi-Mumbai

Uttarakhand: प्रदेश के उत्पादों को मिलेगी पहचान, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के सेंटर

Tue, 09 Apr 2024 09:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Apr 2024 09:37 PM IST
सार

Uttarakhand News: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्थानीय उत्पादों के लिए अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालय की समीक्षा बैठक ली, जिसमें हाउस ऑफ हिमालय के तहत संचालित गतिविधियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand products Brand House of Himalayas brand center will open in Delhi-Mumbai
उत्तराखंड के उत्पाद का ब्रांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए बनाए गए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के दिल्ली, मुंबई में एक्सपेरिमेंटर सेंटर (अनुभवात्मक केंद्र) खोले जाएंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश के सभी एयरपोर्ट और होटलों में उत्पादों के काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्थानीय उत्पादों के लिए अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालय की समीक्षा बैठक ली, जिसमें हाउस ऑफ हिमालय के तहत संचालित गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए ब्रांड के तहत राज्य के स्थानीय उत्पादों की खरीद और प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


Elections 2024: देश का कोई भी चुनाव लड़ सकते हैं...लेकिन प्रत्याशी नहीं चुन सकते, जानें कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालय उत्पादों की शृंखला में टिमरू इत्र को भी शामिल करें। गढ़वाल मंडल विकास निगम के कार्यालय में हाउस ऑफ हिमालय के एक्सपेरिमेंटर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली व मुंबई में भी इसी तरह के सेंटर बनाए जाएंगे। हिमालय ब्रांड के तहत अभी तक झंगोरा, मंडुवा, चौलाई, भट्ट, गहत, तोर दाल, चकराता राजमा, जोशीमठ की चित्रा राजमा, हर्षिल व मुन्स्यारी की राजमा, शहद, हल्दी को चयनित किया गया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित ग्रोथ सेंटरों को हाउस ऑफ हिमालय के वेंडर के रूप में प्रयोग किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, परियोजना निदेशक मनुज गोयल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed