{"_id":"62256e818074c975384b3eda","slug":"uttarakhand-politics-uttarakhand-assembly-election-2022-bjp-kailash-vijayvargiya-entry-before-counting-discussion-with-dhami-nishank-and-kaushik","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Chunav 2022: मतगणना से पहले प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री, ए, बी और सी प्लान बनाकर चलेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Chunav 2022: मतगणना से पहले प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री, ए, बी और सी प्लान बनाकर चलेगी भाजपा
Mon, 07 Mar 2022 02:03 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:03 PM IST
सार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के आसार हैं। जोड़तोड़ की रणनीति में माहिर माने जाने वाले विजयवर्गीय की एंट्री से प्रदेश में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की रविवार को उत्तराखंड में एंट्री हुई है। उन्होंने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर मंत्रणा की। उसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मतगणना के बाद की स्थिति पर मंत्रणा की है।
विज्ञापन
प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे सामने आएंगे। मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय दून पहुंचे। उन्हें जोड़तोड़ की राजनीति का रणनीतिकार माना जाता है। 2016 में कांग्रेस में सेंधमारी के असल सूत्रधार विजयवर्गीय ही थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव मतगणना से पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें खास मिशन को अंजाम देने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री ने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निंशक के निजी आवास पर जाकर उनसे मंत्रणा की है। शाम को सुभाष रोड स्थित एक होटल में उन्होंने प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ चुनाव नतीजे के बाद बनने वाली स्थिति को लेकर रणनीति पर विचार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: करोड़पति उम्मीदवारों में यूपी से आगे उत्तराखंड, महिला उम्मीदवारों में दूसरा स्थान
ए, बी और सी प्लान बनाया
मतगणना के बाद बनने वाली परिस्थितियों में पार्टी और शीर्ष नेताओं की क्या भूमिका होगी। इस पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा ए, बी और सी प्लान प्लान बनाकर चलेगी। हालांकि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का कहना है कि उत्तराखंड में बहुमत जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां भाजपा पूर्व बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।
बहुमत नहीं मिला और सबसे बड़ा दल बना तो
प्लान बी के तहत पार्टी की दूसरी रणनीति बहुमत के आंकड़े से दूर लेकिन सबसे बड़े दल के रूप में सामने आने पर शीर्ष नेताओं की भूमिका अहम हो जाएगी। सियासी हलकों में जिस तरह से चर्चा गर्म है कि कुछ निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं। उन्हें साधने की जिम्मेदारी भी अहम नेताओं को दी जा सकती है।
मुकाबला बराबरी का रहा तो
प्लान सी के तहत यदि भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा बराबरी का हुआ या एक-दो सीटों का ही अंतर रहा तो ऐसी स्थिति में भाजपा की क्या रणनीति होगी। इस विषय पर भी दिग्गज नेताओं ने रणनीति बनाई है।