फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News: Congress declared district and city presidents list after a long wait

Uttarakhand Congress: लंबे इंतजार के बाद घोषित हुए जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम, यहां देखें सूची

Sun, 20 Nov 2022 07:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Nov 2022 07:43 PM IST
सार

उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: Congress declared district and city presidents list after a long wait
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के संगठनात्मक 26 जिलों में से 17 में नए नामों की घोषणा की गई है, जबकि बाकी नौ जिलों में पहले से कार्यरत जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष कार्य करते रहेंगे। देहरादून महानगर कांग्रेस की कमान कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जसविंदर सिंह गोगी को सौंपी गई है।  

विज्ञापन


उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा में भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, डीडीहाट में मनोहर टोलिया, चमोली में मुकेश नेगी, पछवादून में लक्ष्मी अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


Exclusive: उत्तराखंड में व्यवस्था को ‘आइना’ दिखा रही RTE की 13 हजार खाली सीटें, सामने आई दो बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार में सतपाल ब्रहमचारी, हरिद्वार ग्रामीण में राजीव चौधरी, रुड़की ग्रामीण में विधायक विरेंद्र जाति, नैनीताल में राहुल छिमवाल, पिथौरागढ में अंजु लुंठी, रुद्रप्रयाग में कुंवर सिंह सजवाण, काशीपुर में मुशर्रफ हुसैन, रुद्रपुर में सीपी शर्मा, ऊधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा, उत्तरकाशी में मनीष राणा और पुरोला में दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed