फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics Crisis News Today: manish sisodia and other leader comment on trivendra singh rawat

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को हटाकर भाजपा ने चुनाव से पहले मान ली हार : मनीष सिसोदिया

Tue, 09 Mar 2021 10:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Mar 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: manish sisodia and other leader comment on trivendra singh rawat
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई (File Photo)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाकर भाजपा ने 2022 में होने वाले चुनाव से पहले ही हार मान ली है। आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में जीरो वर्क सीएम की बात सच साबित हुई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: बुधवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम पद के लिए चर्चाओं में इन नेताओं के नाम
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विट में लिखा है कि पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है। जिसके दम पर प्रदेश की जनता से वोट मांग सके। भाजपा ने मुख्यमंत्री बदल कर चुनाव से पहले ही हार मान ली है। चेहरा बदल कर भाजपा ने नकारेपन को छिपाया है। भाजपा को उत्तराखंड की जनता से चार साल खराब करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी को नए चेहरे की जरूरत

आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में राजनीति में आई है। तब से लगातार यह बात कह रही है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जीरो वर्क सीएम हैं। आज भाजपा हाईकमान ने इस बात पर मुहर लगा दी है। प्रदेश की जनता को चार साल के कुशासन से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रवास के दौरान मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी पर उत्तराखंड में किए गए पांच काम गिनाने को कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र जवाब देने में नाकाम रहे। आज उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। 

उत्तराखंड: असंतुष्टों की गोलबंदी ने खिसका दी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की कुर्सी, विधायक ही नहीं मंत्री भी थे नाराज

सीएम के इस्तीफे के बाद आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटीं। आप मीडिया प्रभारी अमित रावत ने कहा कि आप नेताओं की ओर से उठाए गए मुद्दे और बात सच साबित हो रही है। आगामी चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि तीसरे विकल्प के रूप में आप से प्रदेश के लोगों की काफी उम्मीदें हैं। पार्टी जनभावनाओं व उम्मीदों को पूरा करेगी।

पूरी भाजपा सरकार को ही बर्खास्त किया जाए

मुख्यमंत्री के पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई को कांग्रेस ने नाकाफी करार दिया है। कांग्रेस ने पूरी सरकार को ही बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को विदा कर भाजपा प्रदेश में अपनी चार साल की नाकामी को छुुपाने की कोशिश कर रही है। 

भाजपा में मचे सियासी घमासान पर कांग्रेस लगातार निगाह रखे हुए है। त्रिवेंद के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे पर कांग्रेस नेता खासे मुखर रहे। कांग्रेस ने माना कि भाजपा ने डैमेज कंट्रोल के लिए त्रिवेंद्र से इस्तीफा दिलवाया। कांग्रेस ने अब अपनी रणनीति में इस तथ्य को हमला करने का मुख्य आधार बनाया है। 

पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो पार्टी यह महसूस कर रही है कि प्रदेश में भाजपा अपना जनाधार खो रही है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने अपने कील कांटों को दुरुस्त करने का काम भी शुरू कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने तो खुलकर चुनाव में स्थानीय चेहरे की पैरवी शुरू कर दी थी। 

ऐसे में त्रिवेंद्र को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़कर मोर्चा संभाला है। कांग्रेस 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी लेकर आ रही है। इसके साथ ही 14 मार्च को कांग्रेस श्रीनगर में मंडल स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रही है। अब कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है। 

मुख्यमंत्री को बदलने से बात नहीं बनने वाली

सिर्फ मुख्यमंत्री को बदलने से बात नहीं बनने वाली। भाजपा हमेशा से ही ऐसा करती आई है। इससे भाजपा सरकार की चार साल की नाकामी नहीं छिपने वाली। कांग्रेस मांग करती है कि इस भाजपा सरकार को ही भंग किया जाए और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगे। 
- देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस

यह नॉन परफॉर्मेंस की सरकार रही है। कर्मचारियों में असंतोष, सांसद, विधायक नाराज, लोग त्रस्त। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को मंडल घोषित किया और किसी से बात तक नहीं की। साफ है त्रिवेंद्र को तो हटना ही था। हमारा तो सीधा सवाल है, इतनी देर क्यों की और चार साल तक प्रदेश के लोगों को क्यों रुलाया। साफ है मात्र नेतृत्व परिवर्तन से बात बनने वाली नहीं है।
- इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष 

भारी बहुमत के बाद भी प्रदेश की खराब होती आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई, कोरोना संक्रमण को रोकने में विफलता, भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए। अब भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदल कर इन सब पर्दा डालने की कोशिश में है। कांग्रेस को यह मंजूर नहीं है। सरकार ही बर्खास्त होनी चाहिए।
- प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के डबल इंजन की कलई खुल गई है। सीएम की विदाई के दो कारण हो सकते हैं। एक तो चार राज्यों में चुनाव में उतर रही भाजपा भ्रष्टाचार से घबरा गई या फिर उसे डर था कि भराड़ीसैंण में 2016 न दोहरा दिया जाए। 
- किशोर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

देर हुई पर त्रिवेंद्र से इस्तीफा लिया जाना सही : दिवाकर 

उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे पर कहा कि देर हुई पर त्रिवेंद्र के इस्तीफे का निर्णय सही है। गैरसैंण में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज वाले दिन ही उनसे इस्तीफा ले लेना चाहिए था। दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि गैरसैंण को कमिश्नरी नहीं बल्कि पहले जिला और स्थायी राजधानी घोषित किया जाना चाहिए।  

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने से क्षेत्र का भला होने वाला नहीं हैं। पौड़ी भी मंडल मुख्यालय है, लेकिन वहां के सभी काम देहरादून कैंप कार्यालय से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सड़क की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर जिस तरह से लाठियां बरसाई गईं।

उसने 1994 में उत्तर प्रदेश की मुलायम सरकार द्वारा आंदोलनकारियों पर की गई बर्बरता की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि सड़क की मांग करना जनता का मौलिक अधिकार है। उन पर लाठियां बरसाने का नतीजा है कि आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed