फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics: After former Union Minister Nishank, now Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Delhi

उत्तराखंड की सियासत: निशंक के बाद अब मुख्यमंत्री धामी ने जमाया दिल्ली में डेरा, कुछ और नेताओं के जाने की तैयारी

Wed, 02 Mar 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Mar 2022 03:23 PM IST
सार

दो दिन पहले भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में इस मुलाकात को प्रदेश में भाजपा की ओर से सरकार गठन की संभावनाओं के मद्देनजर की जाने वाली जोड़-तोड़ की राजनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Politics: After former Union Minister Nishank, now Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Delhi
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम खटीमा से सीधे दिल्ली पहुंचे। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात के सियासी निहितार्थ टटोले गए।

विज्ञापन


सियासी जानकार निशंक-नड्डा की मुलाकात को चुनाव मतगणना के बाद सम्भावित परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे थे। इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली का रुख किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने धामी के दिल्ली दौरे को सामान्य करार दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022:  मतगणना से पहले सरकार बनाने के गणित में जुटे दल, अंदरखाने निर्दलीय और दूसरे दलों को भी टटोल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सूत्रों के मुताबिक धामी की दिल्ली दौड़ रणनीतिक मानी जा रही है। माना जा रहा है कि धामी नई दिल्ली पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं । वह अगले कुछ दिन दिल्ली में रह सकते हैं। सम्भावना है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात कर लौटेंगे। इधर सीएम के दिल्ली रवाना होते ही सियासी अटकलों का बाजार गरम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed