बाइक पर पीछे बैठकर हेलमेट न पहनने वाला SI निलंबित, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट के बुलेट के पीछे बैठने वाले एसआई गिरिश चंद्र भट्ट पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसएसपी ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एसआई को निलंबित कर दिया।
तीन दिन पूर्व हरिद्वार में भायजुमो कनखल मंडल के महामंत्री सुमित लखेड़ा ने चंडीघाट पुल पर बिना हेलमेट पहनकर बुलेट के पीछे बैठकर जा रहे दारोगा गिरिश चंद्र भट्ट का वीडियो बना लिया था।
आरोप था कि नियम का उल्लंघन करने की बाबत पूछने पर एसआई ने अभद्रता कर दी थी और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। एसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
वीडियो में एसआई भायजुमो नेता से उलझता भी दिखाई दे रहा था। पूरे मामले की जांच बैठा दी गई थी। जांच के बाद एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस लाइन में तैनात एसआई गिरिश चंद्र भट्ट को निलंबित करने के आदेश दिए।
नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि नियम सभी के लिए बराबर है। बता दें, कि हाल ही में उत्तराखंड पुलिस विभाग ने यह नियम जारी किया था कि दुपहिया वाहन पर जाने वाले दोनों लोगों को हेलमेट पहनना जरूरी है।